"मेरा वादा है गुपचुप शादी नहीं करूंगी..."कंगना रनौत ने गले में पहने मंगलसूत्र को लेकर दी सफाई
punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 06:15 PM (IST)
नारी डेस्क: एक दिन पहले अभिनेत्री कंगना रनौत की मंगलसूत्र पहने एक तस्वीर वायरल हो गई थी, जिससे उनके गुपचुप तरीके से शादी करने की अटकलें लगने लगी थीं। अभिनेत्री ने अब शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए इस बारे में सफाई दी है और भरोसा दिलाया है कि जब भी वह शादी करने का फैसला करेंगी, तो वह गुपचुप तरीके से नहीं होगी।

कंगना रनौत ने यह भी कहा कि एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिलता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "मैं हर दिन शहर के अंदर और आस-पास शूटिंग कर रही होती हूं, किसी ने मेरे किरदार के मेकअप के साथ यह यूं ही एक तस्वीर खींच ली और अब मुझे इतने सारे फोन आ रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा- "शादीशुदा महिला वाले लुक में इतनी बड़ी बात क्या है? अभिनेता हर तरह के किरदार निभाते हैं, मैं गुपचुप तरीके से शादी नहीं करूंगी, यह मेरा वादा है।"
अभिनेत्री के पास कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। वह "भारत भाग्य विधाता" में नजर आएंगी, जो 12 जून को रिलीज होगी। रनौत अपनी 2014 की फ़िल्म "क्वीन" के सीक्वल में भी नज़र आएंगी, साथ ही आर. माधवन के साथ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर में भी काम करेंगी।उनका सबसे हालिया काम "इमरजेंसी" है, जो 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था और इसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आई थीं।

