सच बोलने से ज्यादा आसान किसी की जान लेना हो गया... केतन मर्डर केस को लेकर भड़की Hina Khan

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 07:15 PM (IST)

नारी डेस्क: पुणे के रहने वाले केतन अग्रवाल की मौत ने सोशल मीडिया पर एक गरमा-गरम बहस छेड़ दी है। टेलीविज़न इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी इस दुखद घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हिना ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां लोगों को सच बोलने और उसे मानने के बजाय किसी की जान लेना ज़्यादा आसान लगता है।

PunjabKesari
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर बिना किसी लाग-लपेट के लिखा- "आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं..." हिना ने आगे कहा- "ऐसा लगता है कि सच मानने से ज़्यादा आसान किसी की जान लेना है। आप उसे बख्श सकती थीं बस एक सच बोलकर और किसी XYZ के साथ अपनी ज़िंदगी जी सकती थीं... क्यों? अफ़सोस #ketanmurdercase" जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि शुरुआत में माना जा रहा था कि केतन की मौत 18 जून को लोहगढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान गलती से गिरने से हुई थी।


हालांकि बाद की जांच में पता चला कि यह कथित तौर पर हत्या का मामला था, जिसकी योजना उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने बनाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे सिया का जन्मदिन मनाने लोहगढ़ किले गए थे और केतन ने उसके दिन को बेहद खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो सिया ने 14 जून को भी उसे मारने की कोशिश की थी। हालांकि, आखिरकार 18 जून को वह सफल हो गई क्योंकि उसने कथित तौर पर उसे खाई में धकेल दिया था। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि केतन और सिया की भव्य शादी की तैयारियां चल रही थीं और यह जोड़ा अपनी प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली भी जाने वाला था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static