Karwa Chauth पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने हाथों पर सजाई पति के नाम की मेहंदी

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 02:15 PM (IST)

नारी डेस्क : करवाचौथ पर बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस के लुक्स से लेकर उनके सोलह श्रृंगार तक, हर चीज फैंस का ध्यान खींचती है। खासकर उनके हाथों में सजी मेहंदी की डिजाइन चर्चा में रहती है। इस साल भी प्रियंका चोपड़ा से लेकर हिना खान और युविका चौधरी तक, कई अभिनेत्रियों ने अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी सजाई। किसी की मेहंदी में पति के नाम के शुरुआती अक्षर नजर आए, तो किसी ने बारीक और पारंपरिक डिजाइन से अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाई। आइए देखते हैं करवाचौथ 2026 पर इन एक्ट्रेसेस की मेहंदी के खास डिजाइन।

हिना खान की सिंपल और एलिगेंट मेहंदी

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी करवाचौथ मेहंदी की तस्वीरें शेयर कीं। उनकी मेहंदी का डिजाइन सिंपल होने के बावजूद बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आया। एक तस्वीर में हिना अपने पति के हाथ में हाथ डाले दिखाई दीं। उनका यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

PunjabKesari

सुरभि तिवारी की खूबसूरत मेहंदी

भोजपुरी एक्टर और नेता मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी ने भी करवाचौथ के मौके पर अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगवाई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह मेहंदी लगवाती नजर आईं। एक अन्य क्लिप में सुरभि अपने पति मनोज तिवारी के साथ मेहंदी दिखाती दिखाई दीं। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

यें भी पढ़ें : देसी नुस्खा! मल के साथ बाहर निकल जाएगा Bad Cholesterol, दही में मिलाकर खा लें ये चीज़

प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी में दिखा निक और मालती के नाम का अक्षर

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहते हुए भी करवाचौथ का त्योहार पूरे उत्साह से मनाती हैं। इस बार भी उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मेहंदी की झलक दिखाई। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी मेहंदी में पति निक जोनस के साथ बेटी मालती मैरी के नाम का शुरुआती अक्षर भी शामिल किया। प्रियंका ने मेहंदी पर चाशनी लगाते हुए भी तस्वीर शेयर की और मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या यह चाशनी काम करेगी। इसके अलावा उन्होंने निक और मालती की तस्वीर के साथ ‘गली में आज चांद निकला’ गाना भी लगाया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने परिवार को अपनी पूरी दुनिया बताया।

PunjabKesari

दीपिका सिंह और दिशा परमार ने भी फ्लॉन्ट की मेहंदी

‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह और एक्ट्रेस दिशा परमार ने भी करवाचौथ पर अपने हाथों में सुंदर मेहंदी सजाई। दीपिका ने नेहा स्वामी की करवाचौथ पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। इनमें वह सृष्टि रोडे और नेहा स्वामी बिजलानी के साथ डांस करती नजर आईं। वहीं, दिशा परमार के साथ उन्होंने अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट की।

यें भी पढ़ें : गुणों से भरपूर मखाना इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए

युविका चौधरी ने मेहंदी में लिखवाया पति का नाम

एक्ट्रेस युविका चौधरी ने भी करवाचौथ पर अपने हाथों में पति प्रिंस नरूला के नाम की मेहंदी लगवाई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वह खुशी-खुशी अपना मेहंदी डिजाइन दिखाती नजर आईं। उनकी हथेली पर स्क्वायर डिजाइन के अंदर प्रिंस का नाम लिखा था। इसके नीचे एक छोटा-सा दिल और ‘किकी’ भी बना हुआ था।

PunjabKesari

आरती सिंह की बारीक डिजाइन वाली मेहंदी

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह भी करवाचौथ का त्योहार पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाती हैं। इस खास मौके पर उनके हाथों पर भी खूबसूरत मेहंदी नजर आई। उन्होंने अपने हाथों में बारीक डिजाइन वाली मेहंदी लगवाई, जो उनके पारंपरिक लुक को खास बना रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static