राजनीति के साथ- साथ क्या फिल्मों में भी डेब्यू करेंगे राघव चडडा? पत्नी परिणीति ने बताई पूरी प्लानिंग
punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 06:17 PM (IST)
नारी डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा आज अचानक से खबरों में छा गए जब उन्होंने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया। इस दौरान उन्हाेंने 10 साल से आप के लिए किए अपने कार्यो को गिनाया और पार्टी की तरफ से मिले धोखो का जिक्र भी किया। राघव चड्डा चाहे किसी भी पार्टी में जाएं युवा वर्ग के वह हमेशा ही चहेते रहेंगे। चाहे उनका लुक या उनका अपनी बात को रखना का तरीका वह अपने अंदाज से दिल जीत ही लेती हैं। कुछ समय पहले खबरे यह भी थी कि वह फिल्मों में भी डेब्यू कर सकते हैं।

राघव की पत्नी परिणीति ने भी अपने पति के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खुलकर बात की थी। एक स्क्रीनिंग के दौरान परिणीति ने कहा था “असल में राघव इतने हैंडसम हैं कि हर कोई मुझसे मज़ाक में कहता है सुनो उन्हें तो फ़िल्मों में होना चाहिए। लोग हमेशा ऐसा कहते हैं और हम बस मुस्कुरा देते हैं। यह बहुत प्यारा लगता है, लेकिन ज़ाहिर है, वह वही कर रहे हैं जो वह करते हैं। उनका असली काम राजनीति है और वह हमेशा वही करेंगे। वह बहुत देशभक्त हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं, इसलिए वह कहते हैं, तुम अपना काम करो और मैं अपना काम करूंगा’”

वहीं एक बार राघव ने कहा था कि हमारे प्रोफेशन में एक्टिंग का बहुत स्कोप है. जितना ड्रामा और एक्टिंग इनकी दुनिया में होता है. मुझे लगता है उतना है ड्रामा और एक्टिंग हमारी दुनिया मे है। उन्होंने कहा था- हमें भी एक्टिंग करनी पड़ती है,. हमें वोटर्स का दिल जीतना होता है। जब परिणीति से पूछा गया क्यों वो राघव को एक्टिंग की दुनिया में लाएंगी, उन्हें कोई रोल दिलवाएंगी? जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं- ये ना हो पाएगा ।

