Pahalgam Attack:  पत्नी के सामने पति को मार कर बोले आतंकी- जाओ मोदी को बता देना

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 05:57 PM (IST)

नारी डेस्क: आज पहलगाम आतंकी हमले के एक साल पूरे होने पर उन लोगों को याद किया जा रहा है जो बिना गुनाह के मारे गए थे। देश के दुश्मन आंतकियों में तो इंसानियत थी ही नहीं तभी तो उन्हाेने महिलाओं के आगे उनके सुहाग उजाड़ दिए। इस हमले में  पर्यटक मंजूनाथ राव भी मारे गए थे जिनकी पत्नी ने खुद आतंकियों से कहा था कि वह उन्हें भी गोली मार दे लेकिन आतंकी सिर्फ पुरुषों को निशाना बना रहे थे। 


पत्नी ने सुनाया था भयानक मंजर

मंजूनाथ राव की पत्नी पल्लवी ने उस भयानक मंजर को याद करते हुए बताया था कि  "मैंने और मेरे बेटे ने आतंकवादी से बात की। आतंकवादी ने हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताने के लिए कहा। मुझे यह भी बताया गया है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम हमसे मिलने आएगी।" उन्होंने बताया कि उनका परिवार दोपहर करीब 12.30 बजे पहलगाम पहुंचे और करीब 1.30 बजे बैसरन पहुंचा।   घटनास्थल पर पहुंचने के पांच मिनट के भीतर ही यह हादसा हो गया। 


बेटे और पत्नी के सामने मारी गोली

 हमले में अपने पति मंजूनाथ को खोने वाली पर्यटक पल्लवी ने दावा किया था कि वह और उसका 18 वर्षीय बेटा दोनों आतंकवादी से भिड़ गए और उनसे कहा कि मंजूनाथ के साथ उन्हें भी गोली मार दो।हालांकि, आतंकवादी ने कथित तौर पर उनसे कहा कि वह उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएगा और इसके बजाय उन्हें हमले के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सूचित करने का निर्देश दिया था। पिछले साल इसी तारीख को जम्मू-कश्मीर के बैसरन में बंदूकधारियों द्वारा निर्दोष नागरिकों पर गोलीबारी करने के बाद कम से कम 26 पर्यटक मारे गए थे।  भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों का एक समूह पास के जंगलों से निकला और नागरिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

static