देखिए, नीता अंबानी की लाडली के अमेरिका वाले घर की तस्वीरें, प्रियंका ने दिखाया ईशा के लॉ इजेंस वाले घर का कोना-कोना!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2023 - 04:23 PM (IST)

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही है। पिछले साल नवंबर में ईशा दो जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा की मां बनी। मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा ने अमेरिका में अपना लॉस एंजेलिस वाले घर में बच्चों को जन्म दिया और एक महीने बाद वो दोनों बच्चों के साथ मुंबई वापिस लौटी। इसी बीच ईशा अंबानी का अमेरिका वाला घर सुर्खियों में छाया हुआ है।

अमेरिका में भी है ईशा का आलीशान घर

मुंबई में महल जैसे घर में रहने वाली ईशा अंबानी का एक घर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में भी है। मुंबई में ईशा अंबानी का जो घर है उसकी कीमत 450 करोड़ बताई जाती है वही उनका अमेरिका वाला घर भी बेहद शानदार है और इसकी एक झलक किसी ओर ने नहीं बल्कि देसी गर्ल व ईशा की बेस्ट फ्रेंड प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई। दरअसल, हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने ईशा अंबानी के घर पर 'छेलो शो' की खास स्क्रीनिंग होस्ट की थी, जिसकी तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इन तस्वीरों में ही फैंस को ईशा अंबानी के घर की एक झलक देखने को मिल गई। वायरल वीडियोज में ईशा अंबानी के अमेरिका वाले घर का एक-एक कोना दिखाई दिया। ईशा अंबानी का घर लाइट से सजा हुआ था। घर में सुंदर चित्रों के अलावा,  लाइट कलर का सोफा, एक पियानो भी दिखाई दे रहा था। इन वीडियो को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ईशा अंबानी का ये घर कितना आलीशान होगा, जोकि कई एकड़ में फैला हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

लाइट कलर्स से सजाया ईशा ने अपना आशियाना

घर में ज्यादा व्हाइट और ऑफ-व्हाइट कलर का ही इस्तेमाल किया गया है। बाहर से यह घर जितना आलीशान है उतना ही अंदर से खूबसूरत भी है। इस घर के लिविंग रूम को बहुत ही सिंपल तरीके से सजाया गया है फिर भी यह काफी क्लासी लग रहा है। लिविंग रूम काफी ज्यादा बड़ा है ऐसे लग रहा है कि जैसे यह किसी फाइव स्टार होटल की लॉबी हो। घर में एक ओपन प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है, जो रात में रंगीन रोशनी से जगमगाया दिखाई देता है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DAVID DUBINSKY (@daviddubinsky)

बता दें कि ईशा अंबानी पिरामल खानदान की बहू है। उन्होंने आनंद पिरामल से शादी की। ईशा के लिए आंनद को खुद उनकी फैमिली ने चुना था। आनंद के माता-पिता स्वाति और अजय पीरामल मुकेश अंबानी के करीबी दोस्त हैं। बिज़नेस के सिलसिले में इनका घर पर आना-जाना लगता रहता है। इसी दौरान अजय पीरामल और मुकेश अंबानी ने अपनी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने की सोची। मुकेश अंबानी ने ईशा से इस बारे में बात की और ईशा को आनंद के बारे में बताया। ईशा ने पिता से इसके लिए कुछ वक्त मांगा। वही आनंद के परिवारवालों ने भी फैसला उन्हीं पर छोड़ दिया। बिजनेस के सिलसिले में आनंद कई बार मुकेश अंबानी के घर आते। इसी दौरान ईशा की आनंद पीरामल से मुलाक़ात हुई। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों ने बात करना शुरू किया। फिर साल 2016 में आनंद और ईशा ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। दोनों साथ में डिनर डेट पर जाते लेकिन मीडिया की नजरों से बचे रहे। श्लोका और आकाश अंबानी की इंगेजमेंट के बाद ईशा और आनंद दोनों महाबलेश्वर गए। वहां पर आनंद ने ईशा को शादी के लिए प्रपोज किया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static