Be Positive: क्वारंटाइन को यूं बनाएं Quality टाइम

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2020 - 08:03 PM (IST)

कोरोना वायरस के चलते स्कूलों, कॉलेजों, सिनमा घर,शॉपिंग मॉल सभी बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही हैं। ऐसे में लोगों को ऐसा लग रहा है जैसे वह घर में कैद हो गए हैं लेकिन अगर इसे पॉजिटिव सोच से देखा जाए तो यह समय परिवार के साथ अपने बच्चों के साथ बिताने का सबसे अच्छा है।

आप क्वारंटीन टाइम को अच्छे से फैमिली के साथ स्पेंड कर सकते हैं। पेरेंट्स बच्चों के लिए शेड्यूल सेट कर सकते हैं। अपने परिवार के साथ समय बिताएं और हैल्दी खाएं। चलिए आपको बताते हैं कि पेरेंट्स कैसे इस समय को बच्चों के साथ यूटिलाइज कर सकते हैं।

बच्चों को सिखाएं योग, करवाएं वर्कआऊट

दिन की शुरुआत बच्चों को योगा करवा के करें।  उन्हें अलग-अलग एक्सरसाइज करवाएं। उनके साथ खुद भी योगा और वर्कआउट करें।

Image result for yoga family,nari

 

बच्चे को क्रिएटिव काम सिखाएं

बच्चों की छुट्टियां होने पर यह टाइम उनके साथ बीताने के लिए बेस्ट हैं। ऐसे में बच्चों को उनकी मनपसंद गेम्स खिलवाएं। उनके साथ खुद भी कैरम, चेस खेलें। अगर आप के बच्चे पेंटिंग का शौक रखते है तो उन्हें पेंटिंग करवाएं। 

Image result for painting doing family,nari

टीनएज बेटी को सिखाएं कुकिंग

अगर आपका बेटी टीनएज की है तो इस समय को उनके साथ और भी अच्छे से बीताने के लिए उन्हें कुकिंग सिखाएं। अपनी बेटियों को आसान और हैल्दी डिशिड बनाना सिखाएं। 

Image result for cooking with teanager,nari

वर्किंग औरतें खुद को दें टाइम 

कामकाजी महिलाएं इस समय को बेहतर ढंग से बीता सकती है। काम में बिजी होने के कारण आप जो नहीं कर पाती है उन सभी कामों को करें। आप अपनी सुंदरता को निखारने का काम कर सकती है। अपने घर के अधूरे कामों पूरा कर सकती है। अपने दिल के वो सारे काम करें जो आप हमेशा से करना चाहती है और इस टाइम को एंजॉय करें। 

बच्चों को अच्छी आदतें सिखाएं 

जैसे कि सभी जानते है कि इस वायरस से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। इसके लिए बच्चों को भी साफ-सुथरा रहना सिखाएं। उनसे उनके खेलने और जरुरत की चीजों को सही जगह पर रखना सिखाएं। 

Image result for family pic,nari

फ्री टाइम में मूवी करें एंज्वॉय, बुक्स पढ़ें

अपने इस फ्री टाइम को बीताने के लिए अपनी फेवरेट मूवी देखे। अगर आप किताबे पढ़ने का शौक रखते है तो बुक्स पढ़े। 

मां बाप के साथ टाइम स्पेंड करें

जो लोग वर्किंग होने के काऱण अपने पेरेंट्स के साथ टाइम नहीं बीता पाते थे। उनके लिए यह मौका एकदम सही है। इस दौरान वे अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा कर सकते है। उनसे बातें कर उनके हाल-चाल जा सकते है। 

Image result for family pic,nari

नेगेटिव नहीं बल्कि पॉजीटिव सोचे

इस सिचुएशन में घबराने की जगह पॉजीटिव सोचे। घर पर रह कर अपने मनपसंद का काम करें। वो सारी चीजों को करें जो काम में बिजी होने के कारण कर नहीं पाते है। खुश रहें, परिवार के साथ टाइम स्पेंड करें। अच्छा और हेल्दी खाना बनाकर अपनी फैमिली के साथ खाएं। हर पल को पूरी तरह से एंजॉय करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static