आम को यूं ही नहीं कहते फलों का राजा, स्किन से लेकर पेट सभी को देता है फायदे ही फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 16, 2025 - 08:15 AM (IST)

नारी डेस्क: आम को गर्मियों फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता , यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। स्वाद और पोषण से भरपूर आम को खाने से हमें एक नहीं कई फायदे मिलते हैं, हालांकि कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें आम के साथ या तुरंत बाद में नहीं खाना चाहिए, वरना यह पाचन, त्वचा या स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
 

यह भी पढ़े: आज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रख भगवान गणेश की करें पूजा
 

गर्मियों में आम खाने के 5 फायदे


ऊर्जा से भरपूर करता है: गर्मियों में शरीर जल्दी थकता है। आम में प्राकृतिक शर्करा (फ्रक्टोज़ और ग्लूकोज) होती है, जो तुरंत ऊर्जा (Energy) देती है और थकान दूर करती है।

पाचन तंत्र को मजबूत करता है: आम में फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या को कम करता है और पाचन क्रिया दुरुस्त  करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है: आम में विटामिन C और Aप्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाता है और संक्रमण से बचाता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: आम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन A और E त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों की जड़ों को पोषण देते हैं।

गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव: गर्मी में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और शरीर में जलन  जैसी समस्याएं होती हैं, लेकिन आम में मौजूद तत्व शरीर को ठंडक और तरावट  देते हैं।


आम खाने के जरूरी टिप्स 

आम को खाने से पहले कम से कम 30 मिनट पानी में भिगोकर रखें। इससे उसमें मौजूद अतिरिक्त गर्मी (heat) कम हो जाती है। आम स्वादिष्ट होता है, लेकिन एक बार में 1–2 आम ही खाएं। ज़्यादा खाने से गर्मी या गैस हो सकती है। आम में नेचुरल शुगर होती है, इसलिए मधुमेह के रोगियों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसे खाना चाहिए।
 

यह भी पढ़े: इस बार गर्मियों में 51 दिन तक स्कूल रहेंगे बंद


आम के साथ गलती से भी ना खाएं ये चीजें


कड़वे और खट्टे फल (जैसे नींबू, संतरा, अनानास):  आम स्वभाव से गर्म और मीठा होता है, जबकि ये फल खट्टे और एसिडिक होते हैं। इन्हें साथ खाने से एसिडिटी, पेट में जलन या डाइजेशन प्रॉब्लम हो सकती है।

दही: आम और दही दोनों अच्छे होते हैं, लेकिन साथ में लेने से यह कॉम्बिनेशन कफ और जुकाम की समस्या बढ़ा सकता है।  यह इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित कर सकता है, खासकर बच्चों और सर्दी-खांसी वाले लोगों के लिए।

मिर्च-मसालेदार खाना: आम खाने के बाद तुरंत तीखा या मिर्च वाला भोजन करने से पेट में गैस, एसिडिटी और उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।  यह त्वचा पर फोड़े-फुंसी भी पैदा कर सकता है।

शराब या कैफीन (कॉफी/कोल्ड ड्रिंक्स): आम और शराब या कैफीन एक साथ लेने से लिवर पर दबाव पड़ता है। यह मेटाबॉलिज्म को डिस्टर्ब करता है और उल्टी या भारीपन भी महसूस हो सकता है।

गर्म दूध (कच्चा दूध): आम के साथ गर्म दूध लेने से हाजमा खराब, त्वचा पर दाने, और एलर्जी हो सकती है। अगर दूध लेना ही है तो ठंडा दूध या बना हुआ मैंगो शेक ही लें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static