भारत के हर घर में मिलने वाली ये दवा बाकी देशों में है बैन, इसके फायदे कम नुकसान है ज्यादा
punjabkesari.in Friday, Apr 25, 2025 - 12:29 PM (IST)

नारी डेस्क: Vicks VapoRub एक बहुत ही लोकप्रिय ओवर-द-काउंटर दवा है जिसे सर्दी-जुकाम, बंद नाक, सिरदर्द और खांसी से राहत पाने के लिए छाती, पीठ या गले पर लगाया जाता है। इसकी खुशबू नाक को खोलती है और थोड़ी राहत देती है, लेकिन इसके कुछ नुकसान और चेतावनियाँंभी हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है। चलिए जानते हैं कि लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले का सेना ने लिया बदला
Vicks VapoRub के फायदे
विक्स की खुशबू बंद नाक को खोलती है और सांस लेना आसान करती है। छाती पर लगाने से खांसी और गले की खराश में थोड़ी राहत मिलती है। वहीं माथे पर लगाने से कुछ हद तक सिरदर्द में आराम मिल सकता है। विक्स की मालिश करने से मांसपेशियों के हल्के दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा कुछ लोग इसे मच्छर भगाने के लिए भी उपयोग करते हैं।
Vicks VapoRub के नुकसान
साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। यह सांस की नली में सूजन कर सकता है।विक्स में मौजूद कैम्फर और मेंथॉल कुछ लोगों में एलर्जी, जलन या स्किन रिएक्शन कर सकते हैं। जो लोग अस्थमा या सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं, उनके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। विक्स को नाक के अंदर लगाने से सांस नली में जलन या रुकावट आ सकती है।
यह भी पढ़ें: प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कैसे सिखाएं आतंकवादियों को सबक
इन देशों में बैन है Vicks
कुछ देशों ने विक्स के कुछ वर्जन पर प्रतिबंध लगाया है या उपयोग को सीमित किया । दरअसल विक्स में कैम्फर की मात्रा कुछ देशों के स्वास्थ्य मानकों से अधिक मानी गई, जैसे यूरोपीय यूनियन में। यह ज़्यादा मात्रा में शरीर के लिए विषैला (toxic) हो सकता है। विक्स के कारण छोटे बच्चों में सांस की नली में सूजन और गंभीर श्वसन समस्याएं देखी गईं। अमेरिका और यूरोप में OTC (Over The Counter) उत्पादों पर सख्त नियम हैं। इसलिए कुछ देशों में इसकी बच्चों के लिए बिक्री सीमित है।
किन्हें नहीं करना चाहिए Vicks VapoRub का उपयोग?
- 2 साल से कम उम्र के बच्चे
- अस्थमा या सांस से जुड़ी बीमारी वाले
- स्किन एलर्जी वाले लोग
- नाक या मुंह के अंदर लगाने से बचें
- खुले घावों या जलन वाली स्किन पर न लगाएं
नोट: Vicks VapoRub एक उपयोगी दवा है, लेकिन हर दवा की तरह इसके भी कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। खासकर बच्चों और श्वसन रोगियों के लिए सावधानी बेहद ज़रूरी है।