बच्चे के दांत निकलने पर बुखार आए तो आराम दिलाएंगे ये देसी नुस्खे

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 11:38 AM (IST)

छोटे बच्चे को संभालना हर पेरेंट्स के लिए चुनौतीभरा काम होता है। वहीं शिशु के पहले कदम के साथ उसके दांत निकालने पर मां-बाप को अलग सी खुशी होती है। दांत निकलने पर बच्चा कुछ चीजें खाना शुरु कर देता है। बच्चों के सबसे पहले आने वाले दांतों को ‘दूध के दांत’ कहा जाता है। मगर दांत निकालते दौरान बच्चे को दर्द, सूजन, बुखार आदि सी समस्या भी होने का खतरा रहता है। इस परिस्थिति में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर शिशु की इस परेशानी से इसे थोड़ा राहत दिला सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

PunjabKesari

दांत निकलने के लक्षण

. बुखार आना
. शिशु को दांत निकलने के दौरान कब्ज की समस्या होना
. पेट में दर्द की शिकायत
. मसूड़ों में सूजन, दर्द व खुजली
. दांत निकलते समय सिर गर्म होने की परेशानी
. डायरिया
. बच्चे का दर्द के कारण लगातार रोना

शिशु के दांत निकालते समय उसकी डाइट में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। ताकि उसे इस दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।चलिए जानते हैं कुछ घरेलू टिप्स के बारे में...

नारियल पानी

दांत निकालते समय बच्चे को दस्त, बुखार होने से उसके शरीर में पानी की कमी हो सकती हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए शिशु के नारियल पानी पिलाएं। इसमें मौजूद ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट्स, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण शिशु के शरीर में पानी की कमी पूरी करेंगे। इसके साथ ही उसे सभी जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट मिलेगी। इसतरह बच्चे की इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होगा और बुखार व अन्य समस्याओं से उसका बचाव रहेगा।

गाजर, खीरा, सेब

बच्चे को अगर दांत निकालते समय बुखार, दर्द, सूजन आदि की समस्या हैं तो उसे गाजर खिलाएं। इसके लिए पतली गाजर को छीलकर धो लें। फिर इसे बच्चे को गाजर खिलाएं। इसके अलावा उसे पतला सा सेब या खीरे का टुकड़ा खाने को दें। इससे बच्चे को दांत निकालते समय होने वाली समस्याओं से आराम मिलेगा। इसके साथ ही उसकी इम्यूनिटी बूस्ट होने से बुखार से राहत मिलेगी।

PunjabKesari

डाइट में शामिल करें प्रोटीन

शिशु के दांत निकालते दौरान उसकी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें। इससे उसकी इम्यूनिटी और सफेद रक्त कोशिकाओं बढ़ने में मदद मिलेगी। इसतरह बच्चा को बुखार, दस्त, दांत दर्द, सूजन आदि समस्याओं से आराम मिलेगा।

दलिया

छोटे बच्चों के लिए दलिया बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम व अन्य जरूरी तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शिशु की इम्यूनिटी और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। ऐसे में उसे दांत निकालते समय होने वाली परेशानियों से जल्दी आराम मिलने में मदद मिलती है।

मूंग दाल की खिचड़ी

शिशु के लिए मूंग दाल की खिचड़ी भी फायदेमंद होती है। मूंग दाल में सभी जरूरी पोषक तत्व, विटामिन्स, मिनरल्स आदि पाएं जाते हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसका सेवन करने से शिशु को बुखार व अन्य समस्याओं से राहत मिल सकती है।

हरी सब्जियों का सूप

हरी सब्जियां पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। आप गोभी, ब्रोकली, मटर, टमाटर, पालक आदि सब्जियों से सूप बनाकर बच्चे को पिला सकती है। इसका सेवन करने से शिशु की इम्यूनिटी मजबूत होगी। इसतरह दांत निकलने पर होने वाली समस्याओं से बच्चे का बचाव रहेगा।

PunjabKesari

शहद

शहद पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अगर आपका बच्चा दांत निकाल रहा हैं तो आप उसे थोड़ा सा शहद खिला सकती हैं। इसके सेवन से उसकी इम्यूनिटी तेज होने से बुखार की समस्या से आराम पाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही इसमें मौजूद में शक्तिशाली जीवाणुरोधी गुण शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं।

ठंडे पानी की पट्टी

अगर दूध के दांत निकालते समय बच्चे को बुखार आ रहा हो तो उसके सिर पर ठंडे पानी की पट्टियां करें। इससे उसका बुखार कम होने में मदद मिल सकती हैं।

ओ.आर.एस घोल

बच्चे को दांत निकालते दौरान दस्त, बुखार, दर्द आदि की समस्या होती है। इसके कारण बच्चे के शरीर में पानी की कमी होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए आप उसे ओ.आर.एस का घोल बनाकर पिलाएं। इससे बच्चे का बुखार ठीक होने के साथ दांत संबंधी अन्य समस्याओं से भी लाभ मिलेगा।


ऊपर बताएं इन उपायों से शिशु को दांत निकालते दौरान होने वाली परेशानियों से आराम मिल सकता हैं। इसके साथ ही पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों का सेवन करने से उसकी इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होगा। मगर बच्चे का बुखार और अन्य समस्या कुछ दिन लगातार रहे तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static