Free Tip: मोतियों जैसे चमक जाएंगे दांत, देखिए इन छिलकों का जादुई कमाल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 08, 2025 - 06:49 PM (IST)

 नारी डेस्क: दांतों का सफेद और चमकदार होना हर किसी की चाहत होती है, लेकिन समय के साथ दांतों में गंदगी जमा होने और खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से दांत पीले या गंदे हो जाते हैं। अगर आप भी अपने दांतों को मोतियों की तरह सफेद और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो आपको संतरे के छिलके का इस्तेमाल करना चाहिए। ये तरीका न सिर्फ असरदार है, बल्कि पूरी तरह से प्राकृतिक भी है।

संतरे के छिलके के फायदे

संतरा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसके छिलके भी कई लाभकारी गुणों से भरपूर होते हैं। संतरे के छिलके में फाइबर, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दांतों की सफाई में मदद करते हैं। जब आप संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ते हैं, तो यह दांतों पर जमी गंदगी को साफ करता है और दांतों को चमकदार बनाने में मदद करता है।

PunjabKesari

संतरे के छिलके से दांत सफेद कैसे बनाएं

अगर आप संतरे के छिलके का पेस्ट बनाकर दांतों की सफाई करना चाहते हैं, तो ये तरीका अपनाएं

संतरे के छिलके का पेस्ट तैयार करें

सबसे पहले संतरे के छिलके को अच्छे से सूखा लें। फिर उसे पीसकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर में थोड़ा सा नमक और सरसों का तेल मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने दांतों पर ब्रश से लगाकर सफाई करें।

ये  भी पढ़ें :  April महीने में ये 5 Superfoods जरुर खा लें, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए कई फ़ायदे

संतरे का सेवन करें

संतरे का सेवन करने से भी दांतों की सफाई रहती है और मुंह के बैक्टीरिया से बचाव होता है। संतरा खाने से मुंह में ताजगी बनी रहती है और दांत स्वस्थ रहते हैं।

PunjabKesari

क्यों काम करता है संतरे के छिलके का पेस्ट?

संतरे के छिलके में पाए जाने वाले विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स दांतों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह दांतों को सफेद करने के साथ-साथ दांतों पर जमा बैक्टीरिया और कीटाणुओं को भी नष्ट करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स दांतों को ताकत भी देते हैं और दांतों की चमक को बरकरार रखते हैं।

अगर आप भी अपने दांतों को सफेद और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो संतरे के छिलके का इस्तेमाल एक बेहतरीन और प्राकृतिक उपाय हो सकता है। इसके साथ-साथ संतरे का सेवन करने से दांतों की सेहत भी बनी रहती है। हालांकि, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले, यदि आपको कोई समस्या हो तो अपने चिकित्सक से जरूर सलाह लें।

नोट: यह जानकारी केवल सामान्य संदर्भ के लिए दी गई है। किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह के लिए हमेशा विशेषज्ञ से परामर्श करें।
 
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static