आंखों की सूजन को गायब करेंगे ये चमत्कारी टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2017 - 05:26 PM (IST)

आंखों की सूजन के घरेलू उपचार : कई बार आंखों पर सूजन आ जाती है जिस वजह से घर से बाहर निकलना तक भी मुश्किल हो जाता है। आंखों पर सूजन आने के कई कारण है जैसे थकान, ज्यादा समय एक ही काम पर नगरे झुकाएं बैठे रहना, नींद पूरी न होना अन्य आदि। अगर आपको भी आंखों पर सूजन की समस्या रहती है तो इन घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करें। इनसे काफी असर दिखाई देगा। 

 

1. खीरा 

PunjabKesari

खीरा न केवल आंखों की सूजन दूर करता है बल्कि इससे आंखों में अलग सी चमक आती है। आंखें फ्रैश दिखाई देती है। खीरे की स्लाइस काटकर उन्हें आंखों पर 8-10 मिनट के लिए रखें। इससे आंखों की सूजन कम होगी। 

 

2. आलू 

PunjabKesari

कच्चे आलू का रस निकाल लें। फिर इसमें तेल मिलाकर आंखों के चारों तरफ लगाएं। इसके अलावा कच्चे आलू को छिलकर पेस्ट बना लें। फिर इसको आंखों पर लगाएं । इससे सूजन दूर होगी। 

 

3. पानी 

पानी शरीर को हाइड्रेट करने का काम करता है। दिन में 8-10 गिलास पानी पीने से आंखों की सूजन दूर होती है। इसके अलावा हल्के गुनगुने पानी या फिर दूध से दिन में कई बार आंखों को धोएं।  

 

4. एलोवेरा जेल

PunjabKesari

एलोवेरा जेल आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आपको एक सूखे स्वच्छ कपड़े को एलोवेरा जैल में डूबों लें फिर इससे आंखों को पोंछ लें।

 

5. शहद 

एक चम्मच शहद में आंवले का रस मिलाकर दिन में दो बार पीने से आंखों की सूजन कम होती है। इससे आंखों को संक्रमण से भी बचाया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static