दिल में सूजन होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें बचाव के उपाय

punjabkesari.in Wednesday, May 14, 2025 - 12:17 PM (IST)

नारी डेस्क: हम अक्सर सीने में दर्द, जलन या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं का सामना करते हैं लेकिन यह हमेशा पेट या फेफड़ों की समस्याओं के कारण नहीं होता। कभी-कभी, ये समस्याएं हमारे हृदय स्वास्थ्य से जुड़ी हो सकती हैं। हृदय में सूजन, जिसे मेडिकल भाषा में "मायोकार्डिटिस" कहा जाता है, एक गंभीर स्थिति है। इसमें हृदय की मांसपेशियों (मायोकार्डियम) में सूजन आ जाती है और यह हृदय से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। मायोकार्डिटिस के कारण हृदय के फेलियर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, अचानक कार्डियक डेथ, हृदय अरेस्ट, अनियमित दिल की धड़कन या दिल की धड़कन का तेज होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हृदय में सूजन से बचाव बहुत जरूरी है। इस लेख में हम आपको दिल में सूजन के संकेत, लक्षण, कारण और बचाव के उपाय बताएंगे।

हार्ट में सूजन के लक्षण

विशेषज्ञ की मानें तो दिल में सूजन होने पर शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ये समस्याएं अक्सर दिल में सूजन के लक्षण के रूप में सामने आती हैं। इनमें शामिल हैं

थकान महसूस होना: आपको लगातार थकान का अनुभव हो सकता है।

चक्कर आना और बेहोशी जैसा महसूस होना: इससे आपको खड़ा होना भी मुश्किल हो सकता है।

शरीर के अन्य अंगों में सूजन: खासकर पैरों, टखनों और टांगों में सूजन देखी जा सकती है।

PunjabKesari

सीने में दर्द: यह दर्द बहुत तीव्र हो सकता है, खासकर शारीरिक श्रम के दौरान।

दिल की धड़कन बढ़ना या अनियमित होना (एरिथमिया): धड़कन में बदलाव से परेशानी हो सकती है।

सांस लेने में कठिनाई: आराम करने या हल्की फिजिकल एक्टिविटी करने पर भी सांस में तकलीफ हो सकती है।

वायरल संक्रमण या फ्लू के लक्षण: जैसे बुखार और गले में खराश।

शरीर, जोड़ों में दर्द और सिरदर्द: शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द महसूस हो सकता है।

ये भी पढ़े: इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए ये शरबत, हो सकता है नुकसान

हार्ट में सूजन क्यों होती है?

हार्ट में सूजन के कई कारण हो सकते हैं। डॉ. सुभेन्दु के अनुसार, वायरल संक्रमण, कुछ दवाएं और केमिकल्स शरीर में सूजन उत्पन्न कर सकते हैं, जो हृदय में सूजन का कारण बनते हैं। हृदय में सूजन (मायोकार्डिटिस) का कोई एक निश्चित कारण नहीं है लेकिन इसके कुछ संभावित कारण हैं वायरल इंफेक्शन जैसे, कोविड-19, एडिनोवायरस, हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस, पर्वो वायरस, इको वायरस, एचआईवी और मोनोन्यूक्लिओसिस जैसी बीमारियां भी दिल में सूजन का कारण बन सकती हैं।

बैक्टीरिया: जैसे स्टेफिलोकोकस और स्ट्रेप्टोकोकस सूजन को ट्रिगर कर सकते हैं।

परजीवी: जैसे ट्रिपैनोसोमा क्रूज़ और टोक्सोप्लाज्मा, ये भी दिल में सूजन का कारण बन सकते हैं।

PunjabKesari

फंगल इंफेक्शन: कुछ फंगल संक्रमण भी मायोकार्डिटिस का कारण हो सकते हैं।

दवाएं: जैसे एंटीबायोटिक्स (पेनिसिलिन, सल्फोनामाइड) के कारण भी हृदय में सूजन हो सकती है।

हार्ट में सूजन होने से कैसे बचें?

बीमार लोगों से दूर रहें – जिन लोगों को संक्रमण हो, उनसे संपर्क से बचें।

कोविड-19 के नियमों का पालन करें – सही तरीके से मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।

खानपान का ध्यान रखें – संतुलित आहार लें और विटामिन C, D और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर आहार खाएं।

नियमित व्यायाम करें – दिन में 30 मिनट की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें, जैसे चलना या दौड़ना।

सांस संबंधी व्यायाम और योग – योग और प्राणायाम की मदद से श्वास संबंधी समस्याओं से निपटा जा सकता है और हृदय को भी मजबूती मिलती है।

हार्ट में सूजन, जिसे मायोकार्डिटिस कहा जाता है, एक गंभीर समस्या हो सकती है, जिससे हृदय की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। इसके लक्षणों को पहचानकर समय रहते इलाज करना जरूरी है। सही खानपान, व्यायाम और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाकर आप हृदय से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं और अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static