Heart Health: कार्डियक अरेस्ट से बचना चाहते हैं तो अभी से छोड़ दे ये चीजें

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 11:11 AM (IST)

गलत खान-पान खराब जीवनशैली के कारण दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिनमें से कार्डियक अरेस्ट भी जान का कारण बना गया है। यह अटैक बिना किसी चेतावनी के होता है। दिल में एक इलेक्ट्रिकल नर्व्स की खराबी से शुरु होने वाला कार्डियक अरेस्ट अनियमित दिल की धड़कन का कारण भी बनता है। इस बीमारी में दिल अचानक से पंप करना भी बंद कर देता है। जिसके कारण हृदय, मस्तिष्क, फेफड़ों और अन्य अंगों की कार्य प्रणाली प्रभावित होती है। यदि कार्डियक अरेस्ट के मरीजों को सही इलाज न मिले तो उसकी मृत्यु भी हो सकती है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, मशहूर सिंगर केके और टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत भी हार्ट अटैक के कारण हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, हर महीने कम से कम 2-3 हजार लोग दिल की बीमारी के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह बीमारी क्यों होती हैं और इससे आप कैसे बच सकते हैं...

क्या होता है कार्डियक अरेस्ट? 

कार्डियक अरेस्ट एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। इस बीमारी में व्यक्ति का दिल कार्य करना बंद कर देता है। इस बीमारी में यदि मरीज को समय पर इलाज न मिले तो उसकी जान भी जा सकती है। हार्ट के सिस्टम में खराबी होने से यह समस्या होती है। दिल के कार्य न करने के बाद शरीर में खून की सप्लाई भी रुक जाती है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को सांस लेने में भी समस्या होती है। सीने में बहुत ही तेज दर्द, चक्कर आना और पल्स बंद जैसी समस्याएं मरीजों को हो सकती है। 

PunjabKesari

इन कारणों से होता है कार्डियक अरेस्ट 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपकी जीवनशैली और खानपान दिल के स्वास्थ्य पर बहुत ही प्रभाव डालता है। ज्यादा नॉन वेजीटेरियन खाने वाले लोगों को दिल की बीमारी का खतरा वैजीटेरियन और एक संतुलित मात्रा में मीट इत्यादी का सेवन करने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा होता है। दिल का अस्वस्थ होना गलत खानपान हो सकता है। इसलिए  यदि आप दिल की बीमारियों से बचना चाहते हैं तो पहले ही अपनी  डाइट पर ध्यान दें। 

इन फूड्स से हो सकती है दिल की बीमारियां

फैट्स युक्त भोजन 

यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको ऐसी चीजों से परहेज रखना पड़ेगा जो शरीर में फैट्स की मात्रा को बढ़ाती है। ज्यादा फैट वाला भोजन करने से डायबिटीज और हृदय रोग भी बढ़ सकते हैं। तेल मसाले वाले भोजन, पिज्जा, बर्गर, पास्ता, चिप्स, कुकीज, मैदे से बने पदार्थ से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इन सब चीजों से आपको दिल संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। 

PunjabKesari

निकोटीन वाले पदार्थ 

निकोटीन का अधिक सेवन करने से भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ती है। यह धमनियों के रोग को भी जन्म देते हैं। इससे दिल की धमनियां चौड़ी होती हैं और खून की सप्लाई बाधित होती है। इससे कई गंभीर बीमारियां होती हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है। सिगरेट, सिगार, ई-सिगरेट, हुक्का, तंबाकू जैसे उत्पादों में निकोटीन की मात्रा बहुत ही ज्यादा पाई जाती है। इसलिए इनका सेवन न करें। 

मीठी चीजें

ज्यादा मीठे का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स, चॉकलेट और मीठे पेय-पदार्थ शरीर के सारे अंगों पर बुरा प्रभाव डालते हैं। 

PunjabKesari

ज्यादा नमक न खाएं

अत्यधिक नमक का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। खाने में ज्यादा तेज हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक दिन में 6 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए।

शराब से बनाएं दूरी 

शराब का सेवन करने से लीवर और दिल के रोग दोनों ही प्रभावित होते हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए शराब, तंबाकू, सिगरेट जैसे नशों से दूरी बनानी चाहिए। नशे का सेवन कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकता है। इसके अलावा किसी भी नशीले पदार्थ से भी दूरी बनाकर रहे। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static