कभी नहीं होगी मोतियाबिंद की समस्या अगर रोजाना खाएंगे 2 स्ट्रॉबेरी

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 10:56 AM (IST)

लाल रंग के स्ट्रॉबेरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। कई लोग स्ट्रॉबेरी का शेक बनाकर खाते हैं तो आइसक्रीम पर लगाकर। यह फल खाने में जितना टेस्टी है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इसमें प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर, आयोडीन, फोलेट, ओमेगा 3, पौटाशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटीमिन बी और सी होते हैं जो हमें बीमारियों से बचाता है। रोजाना स्ट्रॉबेरी खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे। 

 

1. मजबूत इम्यून सिस्टम
इसमें विटामिन बी और सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रोजाना स्ट्रॉबेरी खाना से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिन लोगों को जल्दी थकान हो जाती है उनको स्ट्रॉबेरी जरूर खानी चाहिए। 

 

2. आंखों के लिए फायदेमंद
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो आंखों में मोतियाबिंद की समस्या नहीं होने देता। रोजाना 2 स्ट्रॉबेरी खाने से आंखों पर चश्मा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। 

PunjabKesari

3. कैंसर से बचाव
इसमें फ्लेवोनॉइड, फोलेट, केंफेरॉल की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। रोजाना इसका सेवन शरीर में कैंसर पैदा करने वाले तत्व जन्म नहीं लेते। हेल्दी रहने के लिए स्ट्रॉबेरी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

 

4. झुर्रियों से बचाव
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह शरीर में कोलाजेन अधिक पैदा करते हैं जो त्वचा में खिंचाव पैदा करते हैं। हमेशा जवां दिखने के लिए रोजाना 2 स्ट्रॉबेरी जरूर खाएं। 

 

5. दिल की बीमारियां
स्ट्रॉबेरी शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने के साथ ही धमनियों को ब्लॉक होने से भी बचाता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

 

6. दांतों में चमक 

PunjabKesari
इसमें एसिड होता है जो दांतों के पीलेपन को दूर करता है। स्ट्रॉबेरी को खाने और इसको दांतों पर रगड़ने से ही दांत चमकने लगते हैं। इससे दांत मजबूत भी होते हैं। 

 

7. हड्डियों बनाएं मजबूत 
स्ट्रॉबेरी में मैग्नीज, पोटैशियम, विटामिन पाई जाती है जो हड्डियों का विकास करता है। जिन लोगों को हड्डियों से संबंधित कोई समस्या हो उनको रोजाना स्ट्रॉबेरी खानी चाहिए। 

 

8. डायबिटीज को करें नियंत्रित
डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाना मना होता है। मगर इस मीठी स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले गुण डायबिटीज टाइप 2 के खतरे को कम करती है। 

 

9. वजन घटाए 

PunjabKesari
स्ट्रॉबेरी में फैट फ्री और लो कैलोरी वाली होती है जिसमें ना तो शक्‍कर होती है और ना ही सोडियम। रोजाना डेढ़ कप स्‍ट्रॉबेरी खाने से आपको बाहर का कोई स्‍नैक्‍स खाने की जरुरत नहीं पडे़गी जिससे वजन नियंत्रण में रहेगा।

 

10. डिप्रैशन
डिप्रैशन या टैंशन होने पर स्ट्रॉबेरी खाएं। रोजाना स्ट्रॉबेरी खाने से दिमाग ठंडा और मुड फ्रैशन रहता है। 

 

11. जोड़ों की सूजन करे कम
जोड़ों की सूजन को करने के लिए स्ट्रॉबेरी खाएं। इसमें पाए जाने एंटीऑक्‍सीडेंट और फाइटोकैमिकल होते हैं जो कि जोड़ों की सूजन को कम करता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static