अमृत समान है लहसुन का पानी! रोज सुबह पीने से मिलते हैं कमाल के फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 01:43 PM (IST)

नारी डेस्क : लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए सदियों से जाना जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि लहसुन का पानी भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में लहसुन को एक शक्तिशाली औषधि माना गया है और जब इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ लिया जाता है, तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन इसे एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर बनाता है, जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लहसुन का पानी पीने के जबरदस्त फायदे।

दिल को रखे स्वस्थ

लहसुन का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

PunjabKesari

इम्युनिटी बढ़ाए

अगर आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं, तो यह आपके लिए वरदान है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाता है।

यें भी पढ़ें : सुबह उठते ही चादर-कपड़ों पर दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान

 

वजन घटाने में मददगार

लहसुन का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट तेजी से बर्न होता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

यह एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालकर लिवर और किडनी को साफ रखने में मदद करता है।

PunjabKesari

त्वचा को बनाए ग्लोइंग

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह खून को साफ करता है, जिससे पिंपल्स कम होते हैं और त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

 

किन लोगों को लहसुन का पानी नहीं पीना चाहिए?

लहसुन का पानी फायदेमंद जरूर है, लेकिन हर किसी के लिए सही नहीं होता। कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
लो ब्लड प्रेशर वाले लोग: लहसुन ब्लड प्रेशर को कम करता है, इसलिए जिन लोगों का बीपी पहले से लो रहता है, उन्हें इसे लेने से चक्कर या कमजोरी हो सकती है।
पेट की समस्या वाले लोग: अगर आपको एसिडिटी, गैस या जलन की समस्या रहती है, तो लहसुन का पानी इसे और बढ़ा सकता है।
सर्जरी होने वाली हो: अगर आपकी कोई सर्जरी होने वाली है, तो लहसुन का सेवन बंद कर दें क्योंकि यह खून को पतला करता है और ब्लीडिंग का खतरा बढ़ा सकता है।

PunjabKesari
खून पतला करने वाली दवा लेने वाले: जो लोग ब्लड थिनर दवाएं लेते हैं, उन्हें लहसुन का पानी लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं: ऐसी महिलाओं को इसका सेवन सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
एलर्जी वाले लोग: कुछ लोगों को लहसुन से एलर्जी हो सकती है, जिससे स्किन रैश, खुजली या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

ध्यान रखने वाली बातें

इसे हमेशा सुबह खाली पेट ही पिएं
अधिक मात्रा में सेवन न करें
अगर कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static