Urine लीकेज रोकने का मिल गया आसान तरीका, बस रोज 10–15 मिनट करना होगा ये काम
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 07:44 PM (IST)
नारी डेस्क: यूरिन लीक (Urinary Incontinence) यानी पेशाब का कंट्रोल कमजोर होना आजकल महिलाओं और पुरुषों दोनों में एक आम समस्या बनती जा रही है। अच्छी बात यह है कि कुछ खास योगासन पेल्विक फ्लोर (Pelvic Floor), कोर और ग्लूट्स मसल्स को मजबूत करके इस समस्या को 60–85% तक कम करने में मदद कर सकते हैं।

मालासन
इसके लिए सीधे खड़े होकर पैरों को थोड़ा चौड़ा रखें, धीरे-धीरे स्क्वाट की पोजीशन में बैठ जाएं। दोनों हाथों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ लें, कोहनियों से घुटनों को बाहर की ओर हल्का दबाएं। इससे पेल्विक फ्लोर मसल्स मजबूत होती हैं, ब्लैडर कंट्रोल बेहतर होता है, कब्ज की समस्या भी कम होती है
सेतु बंधासन / ब्रिज पोज
इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं, घुटने मोड़ लें। पैरों को जमीन पर रखें और हाथ बगल में रखें। सांस लेते हुए कूल्हों को ऊपर उठाएं, कुछ सेकंड होल्ड करें और फिर धीरे नीचे आएं। इससे ग्लूट्स और पेल्विक फ्लोर मजबूत होते हैं, यूरिन कंट्रोल में सुधार होता है, पीठ दर्द में भी राहत मिलती है।

उत्कटासन / चेयर पोज
इसके लिए सीधे खड़े होकर हाथ ऊपर उठाएं, घुटनों को मोड़कर कुर्सी पर बैठने जैसा पोज बनाएं। पीठ सीधी रखें और नजर सामने। इससे कोर और थाई मसल्स मजबूत होती हैं, ब्लैडर सपोर्ट बेहतर होता है, स्टैमिना और बैलेंस बढ़ता है
योग से कैसे मिलता है फायदा?
इन योगासन से पेल्विक फ्लोर की मसल्स मजबूत होती हैं, ब्लैडर को बेहतर सपोर्ट मिलता है। पेशाब लीक होने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है। नियमित अभ्यास से 60–85% तक सुधार देखा गया है (यदि सही तरीके और निरंतरता रखी जाए)। ध्यान रखें शुरुआत धीरे-धीरे करें, ज्यादा जोर न लगाएं। अगर हाल ही में डिलीवरी या सर्जरी हुई है तो डॉक्टर से सलाह लें। दर्द या असहजता हो तो तुरंत रुक जाएं। योग के साथ Kegel Exercises भी करें, इससे पेल्विक फ्लोर और तेजी से मजबूत होता है।

