अगर ये फॉलो कर लिया तो कभी Cancer नहीं होगा, डॉक्टर ने बताया MEDSRX का तरीका

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 06:32 PM (IST)

नारी डेस्कः कैंसर जैसी बीमारी जो सिर्फ एक व्यक्ति की जान नहीं लेती बल्कि परिवार की कमर ही तोड़ देती है। इस नामुराद बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति जहां दर्द और दवाइयों से बेहाल रहता है वहीं महंगा खर्च परिवार को कंगाल कर देता है। इस बीमारी का कनैक्शन भी लाइफस्टाइल से जुड़ा है। खराब खान-पान, स्ट्रैस , गंदा पानी और प्रदूषण सब इसके फेक्टर हैं लेकिन खान-पान ही इसे आपसे दूर रखने में मदद करता है। भोजन में कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो कैंसर की कोशिकाएं को बनने ही नहीं देते या नष्ट करते हैं। ये हम नहीं बल्कि ये डॉक्टर तरंग कृष्णा ने (Dr Tarang Krishna)  एक पॉडकास्ट में शेयर किया था। चलिए इस बारे में आपको बताते हैं। 

कैंसर रोकने का बेस्ट तरीकाः MEDSRX, इम्यूनिटी होगी मजबूत तो अटैक नहीं करेगी बीमारी

पॉडकास्ट में उनसे 3 ऐसे हैक्स मांगे गए थे जो उन्हें कैंसर से बचाएं। उन्होंने इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करने के ऐसे टिप्स मांगे जिससे कैंसर होने की संभावना बिल्कुल ना के बराबर होती है। डॉ तरंग के मुताबिक, उन्होंने 6 लैटर्स बताएं थे जिन्हें फॉलो करने वालों को कभी कैंसर नहीं हो सकता। उन्होंने वह शब्द कुछ इस तरह बताए थे MEDSRX (एम-ई-डी-एस-आऱ-एक्स) अगर कोई व्यक्ति इन्हें फॉलो कर लेगा तो  कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी उनसे दूर रहेगी।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KahaniyaanRasoiSe.Official (@kahaniyaanrasoise.official)

M- (Meditation): खुद को हैल्दी रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले। मेडिटेशन आपको मानसिक और शरीरिक दोनों रूप में स्वस्थ रखेंगी। मेटल हैल्थ पर आपको सबसे ज्यादा ध्यान रखना है। 
E-(Exercise): आपकी दिनचर्या में एक्सरसाइज होना भी बहुत जरूरी हैै। आप योगा करें, जिम करें, हल्का-फुल्का व्यायाम करें। योग में प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और वॉक करें। सैर में अगर आप 10,000 हजार स्टेप्स करते हैं तो सबसे बढ़िया है जो आपके शरीर को सूट करता है करो बस पसीना बहाओ।
D- (Diet): आपकी डाइट साफ-सुथरी और हैल्दी होनी जरूरी है। शाकाहारी खाना सबसे बेस्ट है, रंग बिरंगी और पत्तेदार सब्जियां, नट्स फ्रूट्स आपकी डाइट में हो लेकिन अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो आप मच्छी और वाइट मीट ले-रैड मीट से परहेज करें।
PunjabKesari
S- (Sleep): नींद बहुत जरूरी है क्योंकि नींद आपके शरीर की मुरम्मत कर देती हैं। वैसे 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है लेकिन अगर 6 घंटे भी अच्छे से सोते हैं तो सबसे बेस्ट है। रात को 10 बजे तक सोए और सुबह 6 या 7 बजे तक उठ जाए। 
R- Relationship : रिलेशनशिप में कुछ भी मैटर नहीं करता अगर आपका रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग नहीं हो। खुद को रिश्तों के प्रति वफादार और मजूबती रखें। 
X- X factor: जो आपको दिल करता है वो करें जिससे आपको अच्छा लगता है। म्यूजिक सुनें, घूमे-फिरे और वो काम करे जिसे आपको सुकून और खुशी महसूस हो। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static