बिना मेकअप भी निखरेगी त्वचा, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताई घर पर बनने वाली नाइट क्रीम

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 04:35 PM (IST)

नारी डेस्क: कई महिलाओं को मेकअप करना पसंद नहीं होता, लेकिन त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, दाग-धब्बे या झुर्रियों को छुपाने के लिए वे मेकअप का सहारा लेती हैं। अगर आपकी त्वचा अंदर से हेल्दी और चमकदार हो, तो मेकअप की जरूरत भी कम पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर अक्सर महिलाओं के मेकअप को लेकर मजाक किया जाता है, लेकिन मेकअप करना या न करना पूरी तरह से व्यक्तिगत पसंद है। हालांकि, अगर मेकअप सिर्फ त्वचा की समस्याएं छुपाने के लिए किया जा रहा है, तो बेहतर है कि समस्या की जड़ पर काम किया जाए।

त्वचा का इलाज जरूरी है

सिर्फ मेकअप से कमियां छुपाना स्थायी समाधान नहीं है। त्वचा को अंदर से ठीक करना ज्यादा जरूरी है। कई लोग बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर चुके होते हैं, लेकिन फायदा नहीं मिलता। ऐसे में आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपाय एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने से केमिकल्स के साइड इफेक्ट्स से भी बचा जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @beautyremedies_drshobna

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया नुस्खा 

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में घर पर बनने वाली एक आसान और सस्ती नाइट क्रीम का नुस्खा बताया है। इस क्रीम को बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें आमतौर पर घर में आसानी से मिल जाती हैं।

ये भी पढ़ें:  बालों में जमी  सफेद रूसी होगी गायब, बनाएं ये आसान घरेलू पैक और पाएं तुरंत आराम

नाइट क्रीम बनाने के लिए सामग्री

2 चम्मच ग्लिसरीन

4 चम्मच गुलाब जल

1 चम्मच एलोवेरा जेल

1 विटामिन ई कैप्सूल

बनाने की विधि

इस क्रीम को बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले एक साफ कटोरी लें। उसमें ग्लिसरीन डालें। अब उसमें गुलाब जल, एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपकी होममेड नाइट क्रीम तैयार है।

PunjabKesari

इस्तेमाल करने का तरीका

रोज रात को सोने से पहले इस क्रीम की 7–8 बूंदें चेहरे और गर्दन पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। नियमित इस्तेमाल से एक हफ्ते में फर्क नजर आ सकता है।

इस क्रीम के फायदे

त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करती है, चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाती है। बढ़ती उम्र के निशानों को कम करने में मदद कर सकती है। मुंहासों की समस्या में राहत दे सकती है।

ध्यान रखें: यह जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो पर आधारित है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static