बिना शराब पिए भी खराब हो सकता है लिवर? रोज की ये आदतें बढ़ा रही खतरा

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 12:31 PM (IST)

नारी डेस्क : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि लिवर की बीमारी सिर्फ शराब पीने वालों को होती है, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। डॉक्टरों के अनुसार, बिना शराब पिए भी लोग गंभीर लिवर रोग, खासकर Liver Cirrhosis का शिकार हो सकते हैं।

क्या है लिवर सिरोसिस? (Silent Killer क्यों कहा जाता है)

Liver Cirrhosis एक गंभीर बीमारी है, जिसमें लिवर धीरे-धीरे खराब होने लगता है। इसमें लिवर में फैट जमा होता है और फिर स्कार टिश्यू बनने लगते हैं, जिससे लिवर सख्त हो जाता है और काम करना बंद करने लगता है। इसे “साइलेंट किलर” इसलिए कहा जाता है क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण साफ नजर नहीं आते, लेकिन अंदर ही अंदर यह शरीर को नुकसान पहुंचाता रहता है।

PunjabKesari

बिना शराब के भी क्यों खराब हो रहा है लिवर?

अब यह बीमारी सिर्फ शराब से नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की गलत आदतों से भी जुड़ी है
जंक फूड और ज्यादा तला-भुना खाना
मोटापा और बढ़ता वजन
Type 2 Diabetes
ज्यादा स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल
बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का सेवन।

यें भी पढ़ें : भारतीय संगीत जगत की महान गायिका की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

लिवर खराब होने के शुरुआती संकेत

शुरुआत में ये लक्षण नजर आ सकते हैं
लगातार थकान और कमजोरी
भूख कम लगना
पेट में हल्की परेशानी
बिना वजह वजन कम होना।

PunjabKesari

गंभीर लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें

अगर बीमारी बढ़ जाए तो ये संकेत दिख सकते हैं
पेट में सूजन या पानी भरना
आंखों और त्वचा का पीला पड़ना
बार-बार इंफेक्शन होना
अत्यधिक कमजोरी।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

लिवर खराब होने से ऐसे करें बचाव

डॉक्टरों के अनुसार, समय पर सावधानी ही सबसे बड़ा इलाज है
नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं
लिवर फंक्शन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड कराएं
हेल्दी और संतुलित आहार लें
जंक फूड से दूरी बनाएं
रोजाना एक्सरसाइज करें
वजन कंट्रोल में रखें
बिना डॉक्टर की सलाह दवाइयां न लें। 

PunjabKesari

लिवर की बीमारी सिर्फ शराब पीने वालों तक सीमित नहीं है। आपकी रोज की छोटी-छोटी गलत आदतें भी धीरे-धीरे लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए समय रहते सावधान रहना बेहद जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static