लड़कों की प्रोफाइल में लड़कियां चोरी से जरूर देखती हैं 7 चीजें
punjabkesari.in Thursday, May 02, 2019 - 06:21 PM (IST)

जमाना सोशल मीडिया का है भई इस सुपरफास्ट जमाने में ज्यादातर लोग फेसबुक, इंस्टा जैसे सोशल प्लेटफार्म पर एक्टिव हैं, खासकर यूथ। फेसबुक का इस्तेमाल भी बहुत से लोग करते हैं इसके जरिए लोगों को खोए लोग से लेकर लाइफ पार्टनर भी मिला है।
लड़का हो या लड़की, दोनों ही रिलेशनशिप में आने से पहले पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करते हैं और इस काम में पूरी मदद करता है फेसबुक। अगर आप सोचते हैं कि ऐसा सिर्फ लड़के करते हैं लड़कियों की प्रोफाइल चेक करने के लिए तो आप गलत है क्योंकि लड़कियां भी रिलेशनशिप से पहले लड़के की प्रोफाइल चेक करती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि लड़कियां लड़कों की प्रोफाइल में क्या-क्या चेक करती हैं...
कैसा दिखता है
सबसे पहले वह खोज करती हैं कि लड़के ने जो प्रोफाइल लगाई है वह रियल या फेक। क्योंकि आजकल लड़के लड़कियों को नकली फोटो के जरिए बेवकूफ बनाते हैं।
क्या काम करता है
अगर आप यह सोचते हैं कि सिर्फ खूबसरत प्रोफाइल फोटो से लड़कियां इंप्रेस हो जाती हैं तो बड़ा गलत सोचते हैं आप क्योंकि वह शक्ल से पहले लड़का काम क्या करता है इस बारे में सर्च करती हैं...वह इंजीनियर, डॉक्टर के अलावा ऐसे प्रोफाइल पसंद करती हैं जिसमें लड़का किसी ऊंचे करियर वाले कोर्स के नामी इंस्टीट्यूट में पढ़ रहा हो।
फोटो गैलरी
लड़कियां भले ही प्रोफाइल फोटो पर गौर करें या ना करें लेकिन आपकी प्रोफाइल मे गैलरी झांके बिना नहीं रहतीं। आपका लाइफस्टाइल कैसा है, आप कूल हैं या रिजर्व इसकी पूरी डिटेल निकालती हैं लड़कियां।
मैरिटल स्टेटस
जाहिर तौर पर लड़कियां मैरिटल स्टेटस भी चेक करती हैं लेकिन अगर आप मैरिड हैं तो अपना स्टेटस सिंगल रखने की भूल न करें क्योंकि यह नैतिक तौर पर भी गलत है।
चैक करती हैं कितनी फीमेल फ्रैंड
भई लड़कियां एक चीज यह भी बहुत चैक करती हैं कि लड़के की प्रोफाइल में फीमेल फ्रैंड्स कितनी हैं, इसी से वह अंदाजा भी लगा लेती हैं कि लड़के सीरियस है या सिर्फ फलर्ट करने वाले।
पिक्स कंमेंट्स
लड़कों की टाइमलाइन पिक्स के कमेंट भी चैक करती हैं लड़कियां और यह अंदाजा लगाती हैं कि कैसे नेचर हैं लड़के का।
लाइक पेजेस
लड़कियां आपके सोशल मीडिया अकाउंट में यह भी देखती हैं कि आपने किस तरह के पेजेस लाइक कर रखे हैं। अगर आपने किसी कट्टरपंथी ग्रुप से जुड़े हैं तो वो आपसे कोसो दूर भागेंगी।
जो भी है फ्रैंड बनाने या रिलेशनशिप में आने से पहले लड़कियां इतनी चेकिंग तो जरूर करती हैं जो कि सही भी है।