इन मूलांक की लड़कियों से पंगा लेना पड़ सकता है भारी, किसी भी चुनौती से नहीं डरतीं

punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 12:47 PM (IST)

नारी डेस्क: जैसे जन्म कुंडली से भविष्य देखा जाता है वैसे ही अंक ज्योतिष में भी जन्मतिथि के आधार पर किसी व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसमें मूलांक 1 से 9 तक की जानकारी दी जाती है, जो व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर निकाली जाती है। उदाहरण अगर किसी लड़की का जन्म 21 तारीख को हुआ हो तो उसका मूलांक होगा 2 + 1 = 3 हर मूलांक का एक स्वामी ग्रह होता है और वही ग्रह उस व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर असर डालता है। आज हम जानेंगे उन खास मूलांकों की लड़कियों के बारे में, जिनसे पंगा लेना भारी पड़ सकता है। ये मुश्किलों से नहीं घबरातीं, बल्कि डटकर उनका सामना करती हैं।

मूलांक 1: लीडरशिप वाली और सम्मान पाने वाली लड़कियां

जिन लड़कियों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। सूर्य को मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है।
इन लड़कियों की खासियत: इनमें लीडरशिप क्वालिटी होती है। किसी भी परेशानी को समझदारी से सुलझा लेती हैं। ज़िंदगी में हमेशा आगे बढ़ती हैं। इन्हें खूब सम्मान और सफलता मिलती है। आर्थिक तौर पर ये लड़कियां मजबूत होती हैं जिस भी क्षेत्र में जाती हैं सफलता ज़रूर पाती हैं।

PunjabKesari

मूलांक 3: सिद्धांतों पर चलने वाली बुद्धिमान लड़कियां

अगर किसी लड़की का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो, तो उसका मूलांक 3 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह गुरु (बृहस्पति) होते हैं, जो ज्ञान, धन, धैर्य और सम्मान के प्रतीक माने जाते हैं।
इन लड़कियों की खास बातें: ये अपने सिद्धांतों पर अडिग रहती हैं। दूसरों को भी सही रास्ता दिखाना पसंद करती हैं. अपने ज्ञान और मेहनत से ऊँचाई तक पहुँचती हैं। इन्हें कोई धोखा देने की कोशिश करे तो जवाब देना जानती हैं। सीखने और समझने की काबिलियत इनमें ज्यादा होती है।

ये भी पढ़े: अगर हाथ में हैं ये रेखाएं, तो हो सकती हैं दो शादियां

मूलांक 7: रहस्यमयी लेकिन तेज दिमाग वाली लड़कियां

जिन लड़कियों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह केतु होते हैं। केतु को गहराई, तीव्र बुद्धि और अचानक बदलाव का प्रतीक माना जाता है।
इन लड़कियों का स्वभाव: ये दूसरों को पहचानने में माहिर होती हैं। सामने वाले की चाल जल्दी समझ जाती हैं। पंगा लेने वालों को ये छोड़ती नहीं हैं। मुश्किलों में हिम्मत से खड़ी रहती हैं। इन्हें आध्यात्मिक चीजों में रुचि होती हैष ये थोड़ी रहस्यमयी होती हैं, जो इन्हें और भी आकर्षक बनाता है।

PunjabKesari

मूलांक 9: हार न मानने वाली साहसी लड़कियां

अगर किसी लड़की का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो, तो उसका मूलांक 9 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं, जो साहस और पराक्रम के प्रतीक होते हैं।
इन लड़कियों की खूबियां: ये किसी भी हालात में हार नहीं मानतीं। हर चुनौती को हिम्मत और आत्मविश्वास से पार कर लेती हैं। इनका गुस्सा थोड़ा तेज होता है, लेकिन मेहनत भी जबरदस्त. एक बार किसी लक्ष्य को तय कर लें तो पूरी लगन से उसे पाकर ही रहती हैं. इनमें ऊर्जा और नेतृत्व की क्षमता भरी होती है। ज़िंदगी में ये बड़ा मुकाम हासिल करती हैं।

इन लड़कियों से पंगा लेना किसी के लिए भी आसान नहीं होता, क्योंकि ये मुश्किलें झेलना ही नहीं, उन्हें हराना भी जानती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static