सोनम से पहले इस लड़की के प्यार में पागल थे राजा रघुवंशी, पर अधूरी रह गई Love Story
punjabkesari.in Wednesday, Jul 02, 2025 - 08:40 AM (IST)

नारी डेस्क: इस दुनिया में प्यार करता तो हर कोई है लेकिन इसमें कामयाब हर कोई नहीं हो पाता। इंदौर के सबसे चर्चित केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ। प्यार अधूरा रहने का दर्द सोनम रघुवंशी पर इस कदर हावी हुआ कि उसने बदला लेने के लिए बेहद ही खौफनाक कदम उठा लिया। सोनम की प्रेम कहानी तो हम सब को पता चल गई है, लेकिन क्या आप जानते हैं राजा रघुवंशी भी टूटे दिल का दर्द झेल रहे थे। सोनम से पहले उनकी जिंदगी में भी कोई और थी।
तीन साल से इस लड़की के साथ थे राजा
दरअसल राजा के भाई सचिन रघुवंशी की लिव इन पार्टनर का दावा है कि राजा की भी गर्लफ्रेंड थी। उसके मुताबिक राजा लगभग तीन साल तक एक बेहद खूबसूरत और पढ़ी-लिखी लड़की से रिलेशनशिप में था। महिला का यह भी दावा है कि वह लड़की सोनम से कई ज्यादा सुंदर थी और उसका स्वभाव भी बेहद शांत था। ये किस्मत कहें या कुछ और राजा ने उस लड़की को छोड़कर सोनम से शादी करने का फैसला लिया था।
राजा के परिवार ने दावे किए खारिज
हालांकि राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनके मरे हुए भाई को बदनाम किया जा रहा है। विपिन ने कहा- वह अपने भाई को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसी बीच एक महिला का सामने आकर आरोप लगाना कई सवाल खड़े करता है। यह लड़की अब तक कहां थी और अब बाहर आ रही है। राजा की मौत के बाद उसकी यह हरकत यह बताती है कि वह पूरे प्रकरण को गुमराह करना चाहती है।
साेनम के लिए राजा ने दिया धोखा
इस महिला का यह भी कहना है कि राजा अकसर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पब में जाते थे। महिला के पास इसके सबूत के तौर पर फोटो और वीडियो भी हैं। उसका यह भी कहना है कि राजा ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए इंदौर में एक रूम दिलवाया था। पर परिवार के दबाव के कारण राजा ने उसे छोड़कर सोनम से शादी कर ली।