दिल टूटने के बाद जिदंगी भी हार गई लड़की, Sad Reel बनाते समय हो गई मौत
punjabkesari.in Thursday, Jun 26, 2025 - 01:06 PM (IST)

नारी डेस्क: मौत कब और कैसे आएगी यह कोई नहीं जानता, इसका उदाहरण एक बार फिर हमें बेंगलुरु में देखने को मिला। यहां निर्माणाधीन इमारत की 13वीं मंजिल से गिरकर एक निजी कंपनी की 21 वर्षीय सेल्स एग्जीक्यूटिव की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह 'सैड रील' बना रही थी।
यह भी पढ़ें: क्या ठंडा खाने के कारण बारिश में लोग ज्यादा होते हैं बीमार?
मृतक की पहचान चित्तूर की रहने वाली नंदिनी के रूप में हुई है, जो एक हाइपर मार्केट (रिलायंस मार्ट) में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी और पेइंग गेस्ट में रहती थी। बताया जा रहा है कि नंदिनी अपने दोस्तों के साथ निर्माणाधीन साइट पर पार्टी करने गई थी और उन्होंने शराब पी थी।
यह भी पढ़ें: बद्रीनाथ हाईवे पर नदी में बह गई यात्रियों से भरी बस
मृतक के साथ गई उसकी एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि नंदिनी का हाल ही में दिल टूटा था, जिसके चलते वह 'सैड रील' बना रही थी। रिकॉर्ड करने की कोशिश के दौरान वह संतुलन खो बैठी और 13वीं मंजिल से फिसल गई और उसकी मौत हो गई। गंभीर परिणामों के डर से उसके दोस्त उसका शव खून से लथपथ छोड़कर भाग गए। पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला है, जबकि लड़के भाग गए हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी है।