फैटी लिवर की समस्या से बचाएंगे ये फूड्स, बना लें अपनी Diet का हिस्सा

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 04:33 PM (IST)

गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के चलते बहुत से लोग फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। जहां पहले बढ़ती उम्र के लोगों में यह समस्या होती थी वहीं आज ज्यादातर युवा इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। जंक फूड्, ज्यादा तला भुना खाने के कारण लिवर के आस-पास फैट जमा होने लगता है। ऐसे में यदि लंबे समय तक इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण लिवर सिरोसिस का कारण भी बन सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो जैसे गलत खान-पान के कारण यह समस्या होती है वैसे ही यदि डाइट में कुछ खास चीजें शामिल की जाए तो फैटी लिवर की समस्या से राहत पाई जा सकती है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जिनका सेवन करने से आप फैटी लिवर की समस्या से बच सकते हैं। आइए जानते हैं।

जैतून का तेल 

जैतून का तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर माना जाता है। इसमें ओलेयूरोपिन नाम का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। ऐसे में यह लिवर एंजाइम के स्तर को सही रखने और लिवर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। 

PunjabKesari

एवोकाडो 

इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और ग्लूटाथियोन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है। ऐसे में यह लीवर को डैमेज होने से बचाने और इसे स्वस्थ रखने में मदद करता है।  

साबुत अनाज 

ओटस, क्विनोओ, ब्राउन राइस जैसी फूड आइटम्स में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह सिर्फ ब्लड शुगर ही कंट्रोल नहीं करते बल्कि इंसुलिन की प्रतिरोधक क्षमता भी कम करने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से लिवर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

जामुन 

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी एंथोसायनिन और विटामिन-सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह सारे गुण लीवर की सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव कम करने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखेगा खीरा, ये 6 फायदे भी कर देंगे हैरान

हरी पत्तेदार सब्जियां 

पालक, केल और बाकी हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और मैग्निशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर मानी जाती हैं। इनका सेवन करने से लीवर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह लिवर को स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं। 

लहसुन 

इसमें एलिसिन और सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। यह लिवर को होने वाले नुकसान से बचाते हैं और सूजन भी कम करते हैं। इसका सेवन करने से लिवर के एंजाइम्स के स्तर सुधारने में भी मदद करते हैं। 

PunjabKesari

ग्रीन टी 

इसमें कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो लिवर की कार्यप्रणाली सुधारता है। इसके अलावा यह लिवर में जमे फैट को कम करती है और लिवर संबंधी समस्याओं को दूर रखती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static