URIC ACID की समस्या किन महिलाओं को बार-बार होती है? इसके कारण और लक्षण पढ़ें

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 06:34 PM (IST)

नारी डेस्कः महिलाओं को यूरिक एसिड की समस्या भी अब पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा सुन्ने को मिल रही है लेकिन कुछ महिलाओं को ये समस्या बार-बार होती है लेकिन महिलाओं में यूरिक एसिड बार-बार बढ़ सकता है, इसके कारण और शुरुआती लक्षण समझने बहुत जरूरी है कि ये क्यों हो होती है और इसके पीछे के कारण जानने भी जरूरी है। महिलाओं में जोखिम उम्र, मेनोपॉज, वजन, खान-पान, किडनी के फंक्शन और कुछ दवाओं जैसी स्थितियों से प्रभावित हो सकता है।

किन महिलाओं में यूरिक एसिड बढ़ने की संभावना ज्यादा हो सकती है?

1. मेनोपॉज के बाद की महिलाएं

मेनोपॉज के बाद महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं और यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने की संभावना काफी बढ़ सकती है इसलिए इस उम्र के बाद महिलाओं को अपने खान-पान और वजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

2. ज्यादा वजन या मोटापे से जूझ रही महिलाएं

अधिक वजन शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से जुड़ा हो सकता है। वजन बढ़ने के साथ शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण और उसे बाहर निकालने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। वेट कंट्रोल करने पर सिर्फ यूरिक एसिड ही नहीं और भी बहुत सारी बीमारियां अपने आप खत्म हो जाती है। 
PunjabKesari

3. जिनकी किडनी ठीक तरह से काम नहीं करती

किडनी यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुर्दों की कार्यक्षमता कम होने पर यूरिक एसिड शरीर में जमा हो सकता है। अगर किडनी में कोई दिक्कत है तो यूरिक एसिड की समस्या बार-बार होने लगती है। 

4. हाई शुगर ड्रिंक्स और कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने वाली महिलाएं

बहुत अधिक मीठे पेय, विशेष रूप से फ्रक्टोज वाले पेय, यूरिक एसिड बढ़ने के जोखिम से जुड़े हैं। वहीं कुछ लोगों में अंगों का मांस, लाल मांस और कुछ समुद्री खाद्य पदार्थ अधिक मात्रा में लेने से भी समस्या बढ़ सकती है।

5. कुछ दवाएं लेने वाली महिलाएं

कुछ दवाएं, खासकर कुछ प्रकार की पानी की गोलियां, शरीर से यूरिक एसिड बाहर निकलने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए दवा खुद से बंद नहीं करनी चाहिए, डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

यूरिक एसिड बढ़ने के लक्षण क्या हैं?

सिर्फ खून में यूरिक एसिड बढ़ जाने पर हर महिला में कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई दें, यह जरूरी नहीं है। समस्या तब सामने आ सकती है जब यूरिक एसिड के क्रिस्टल जोड़ में जमा होने लगें।
अचानक पैर के अंगूठे या किसी जोड़ में तेज दर्द
जोड़ में सूजन और लालिमा
प्रभावित जगह पर गर्माहट
जोड़ को छूने पर बहुत अधिक दर्द
दर्द का अचानक शुरू होना, खासकर रात के समय
बार-बार ऐसे दर्द के दौरे पड़ना
कुछ मामलों में गुर्दे की पथरी से जुड़ी तकलीफ

जरूरी बात: केवल लक्षणों के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है। रक्त जांच और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की जांच से सही स्थिति पता चलती है। बार-बार जोड़ में तेज दर्द या सूजन हो तो चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static