बढ़ा हुआ यूरिक एसिड करना है कंट्रोल? बस रोजाना पिएं बस ये एक ड्रिंक

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 11:56 AM (IST)

नारी डेस्क:   यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो खाने में मौजूद प्यूरीन के टूटने पर बनता है। आमतौर पर किडनी इसे फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है, लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगे या किडनी इसे ठीक से बाहर न निकाल पाए तो इसका स्तर बढ़ सकता है। लंबे समय तक यूरिक एसिड बढ़ा रहने पर कुछ लोगों में जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी परेशानी हो सकती है और आगे चलकर गाउट की समस्या भी हो सकती है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए खान-पान और जीवनशैली में बदलाव के साथ जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से दवाएं भी दी जाती हैं। इसी बीच डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब वीडियो में एक घरेलू ड्रिंक के बारे में बताया है, जिसे कुछ लोग अपनी डाइट में शामिल करते हैं। इसे हल्दी और कुछ मसालों की मदद से घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

कैसे बनाएं यह ड्रिंक?

इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए

आधा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच साबुत धनिया
आधा चम्मच जीरा
आधा चम्मच मेथी दाना
एक चुटकी काली मिर्च
2 कप पानी

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: Kidney को धीरे-धीरे खोखला कर देते हैं शुरुआत के ये लक्षण

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी डालकर गर्म करें। पानी गर्म होने के बाद इसमें हल्दी, साबुत धनिया, जीरा, मेथी दाना और काली मिर्च डाल दें। इसे करीब 10 मिनट तक मध्यम आंच पर उबलने दें। इसके बाद गैस बंद करके पानी को छान लें और एक गिलास में निकाल लें। स्वाद के लिए इसमें थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिलाया जा सकता है। शहद डालना चाहें तो मात्रा का ध्यान रखें, खासकर अगर आपको ब्लड शुगर से जुड़ी समस्या है।

क्या इससे यूरिक एसिड कम हो जाएगा

इस तरह की ड्रिंक को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है, लेकिन केवल किसी घरेलू ड्रिंक के भरोसे बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का दावा सही नहीं है। यूरिक एसिड का स्तर जानने के लिए ब्लड टेस्ट कराया जाता है और अगर गाउट या बार-बार जोड़ों में सूजन-दर्द की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है। यूरिक एसिड को मैनेज करने के लिए पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार लेना, शराब से बचना और जरूरत के अनुसार वजन को नियंत्रित रखना भी महत्वपूर्ण हो सकता है। अगर डॉक्टर ने यूरिक एसिड की दवा दी है तो इस तरह के घरेलू उपाय के लिए दवा बंद या कम नहीं करनी चाहिए।

PunjabKesari

अस्वीकरण: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। यूरिक एसिड बढ़ा होने, जोड़ों में तेज दर्द या सूजन की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें। 
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static