भारत में कई तरह के नामों से मनाई जाती है मकर संक्रांति, जानिए त्योहार का महत्व

punjabkesari.in Saturday, Jan 13, 2024 - 03:31 PM (IST)

 नए साल की शुरुआत होने के साथ-साथ त्योहारों की शुरुआत भी हो चुकी है। जहां बीते कल पूरे भारत में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया वहीं आज मकर संक्रांति का त्योहार भी भारत में काफी उत्साह से मनाया जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के त्योहार वाले दिन सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इसे संक्रांति कहा जाता है। अलग-अलग तरीकों से त्योहार को मनाया जाता है। कई राज्यों में इसे मकर संक्रांति तो कई राज्यों में त्योहार को अलग नाम से जाना जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि मकर संक्रांति राज्यों में किस-किस नाम से मशहूर है...

 उत्तरायण

राजस्थान और गुजरात में मकर संक्रांति के त्योहार को उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। इसलिए इस त्योहार को उत्तरायण  भी कहते हैं। इस दौरान यहां पर पतंग उत्सव भी मनाया जाता है। मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन तक मनाया जाता है। 

PunjabKesari

खिचड़ी

उत्तर प्रदेश के अलावा देश की कई जगहों में इसे मकर संक्रांति के त्योहार से जाना जाता है। यूपी के कुछ हिस्सों में इसे खिचड़ी भी कहते हैं। मकर संक्रांति वाले दिन उड़द की दाल और चावल की खिचड़ी बनाने की भी परंपरा है। इसी कारण कई जगह इसे खिचड़ी भी कहते हैं। खिचड़ी के दिन तिल के लड्डू भी मुख्य रुप से बनाए जाते हैं। 

माघी 

पंजाब में मकर संक्रांति को लोहड़ी भी कहते हैं, क्योंकि यह मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाई जाती है। यह पंजाबियों के मुख्य त्योहारों में से एक है। इसे सिखों का नववर्ष भी माना जाता है। पंजाब और हरियाणा में इसे माघी कहा जाता है। 

PunjabKesari

पोंगल 

तमिलनाडु में मकर संक्रांति को पोंगल के रुप में मनाया जाता है। यह चार दिनों का त्योहार होता है। चार दिनों में से पहले दिन भोगी पोंगल, दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और चौथे दिन कन्या पोंगल मनाई जाती है। इस दौरान तमिलनाडु में चावल के व्यंजन पकाए जाते हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static