प्रदोष व्रत से लेकर हरियाली तीज तक जुलाई में हैं कई बड़े व्रत और त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 09:09 AM (IST)

जुलाई का महीना हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ और सावन मास के संगम का समय होता है, जो धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में कई व्रत-त्योहार और विशेष तिथियां आती हैं, जिनका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। आज हम आपको जुलाई 2025 में पड़ने वाले कुछ प्रमुख  व्रत और त्योहारों की लिस्ट बताने जा रहे हैं। 

PunjabKesari
जुलाई 2025 की लिस्ट

6 जुलाई 2025 - देवशयनी एकादशी
8 जुलाई 2025 - प्रदोष व्रत
10 जुलाई 2025 - कोकिला व्रत, गुरु पूर्णिमा व्रत, आषाढ़ पूर्णिमा
11 जुलाई 2025 - सावन शुरू
14 जुलाई 2025 - पहला सावन सोमवार, गजानन संकष्टी चतुर्थी
15 जुलाई 2025 - पहला मंगला गौरी व्रत
16 जुलाई 2025 - कर्क संक्रांति
21 जुलाई 2025 - दूसरा सावन सोमवार, कामिक एकादशी
22 जुलाई 2025 - प्रदोष व्रत
23 जुलाई 2025 - सावन शिवरात्रि
24 जुलाई 2025 - हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या, गुरु पुष्य योग
27 जुलाई 2025 - हरियाली तीज
28 जुलाई 2025 - सावन तीसरा सोमवार, विनायक चतुर्थी
29 जुलाई 2025 - नाग पंचमी
30 जुलाई 2025 - कल्कि जयंती
31 जुलाई 2025 - तुलसीदास जयंती

PunjabKesari

देवशयनी एकादशी के बाद नहीं होंगे मांगलिक कार्य

देवशयनी एकादशी, जिसे आषाढ़ शुक्ल एकादशी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है। यह तिथि विशेष रूप से भगवान विष्णु से जुड़ी हुई है, और इस दिन से ही चातुर्मास का शुभारंभ होता है।  देवशयनी एकादशी से शुरू होने वाले चार महीनों को धर्म, तप, साधना और संयम के लिए आदर्श माना गया है। इस दौरान शुभ कार्य जैसे – विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि वर्जित माने जाते हैं।

 

11 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना

गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई, गुरुवार को है। इसे आषाढ़ पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के मौके पर शिष्य अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गुरुओं के साथ-साथ गुरु पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की आराधना करने का भी महत्व है। हिंदुओं का पवित्र महीना सावन 11 जुलाई, शुक्रवार को शुरू हो रहा है। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static