‘गरीब’ समझकर ठुकराया, उसे लेने आई Bentley, रईसी देख एयर होस्टेस की आंखों में आ गए आंस

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 07:02 PM (IST)

नारी डेस्क : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक एयर होस्टेस और एक युवक की कहानी ने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर मजबूर भी। इंस्टेंट पर वायरल हो रहा यह वीडियो दिखाता है कि इंसान की पहचान उसके कपड़ों से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार से होती है।

 कैसे शुरू हुई पूरी घटना?

वीडियो की शुरुआत एक एयरपोर्ट के रनवे के पास से होती है, जहां एक एयर होस्टेस अपनी ड्यूटी खत्म कर बाहर आती है। वहीं एक युवक हाथ में फूलों का बड़ा गुलदस्ता लेकर उसका इंतजार कर रहा होता है। जैसे ही युवती उसके पास पहुंचती है, युवक घुटनों पर बैठकर उसे प्रपोज करता है। यह दृश्य किसी फिल्मी सीन जैसा नजर आता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Japan Wale Bhaiya (@japan_wale_bhaiya)

‘गरीब’ समझकर किया अपमान

कहानी में मोड़ तब आता है जब एयर होस्टेस युवक के साधारण कपड़ों और लुक को देखकर उसे ठुकरा देती है। वह उसे ‘गरीब’ कहकर उसकी बेइज्जती करती है और उसे अपनी औकात में रहने की सलाह देती है। युवक बार-बार उसे मनाने की कोशिश करता है, लेकिन युवती का रवैया बेहद कठोर रहता है।

Bentley कार ने पलट दी पूरी कहानी

अपमान के बाद युवक शांत रहता है और पीछे हट जाता है। तभी अचानक रनवे पर एक लग्जरी Bentley कार आकर रुकती है। कार से एक ड्राइवर उतरता है और पूरे सम्मान के साथ उसी युवक के लिए दरवाजा खोलता है। युवक बिना कुछ कहे पूरे आत्मविश्वास के साथ कार में बैठकर चला जाता है।

यें भी पढ़ें : ‘रोज मातम मनाने वालों के साथ कौन रोएगा’, Asha Bhosle के भाई ने आखिर क्यों कही थी ये बात?

सच जानकर पछताई एयर होस्टेस

यह सब देखकर एयर होस्टेस हैरान रह जाती है। उसे एहसास होता है कि जिसे उसने ‘गरीब’ समझकर ठुकराया, वह असल में बेहद अमीर व्यक्ति था। वह कार के पीछे भागती है, माफी मांगने की कोशिश करती है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। अंत में वह रनवे पर घुटनों के बल बैठकर रोती नजर आती है।

वीडियो पर छिड़ी बहस, सच या स्क्रिप्टेड?

इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे “जैसा करोगे वैसा भरोगे” यानी Instant Karma का उदाहरण बता रहे हैं। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि एयरपोर्ट रनवे पर इस तरह किसी निजी कार का आना संभव नहीं, इसलिए यह वीडियो स्क्रिप्टेड भी हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static