रिश्ते हुए कलंकित; बेटे ने किया 70 साल की मां का रेप, हाथ पैर बांधकर पूरी रात नोचा जिस्म
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 12:04 PM (IST)
नारी डेस्क: राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर हवस के भूखे 36 साल के बेटे ने अपनी 70 साल की बुजुर्ग मां को दरिंदगी का शिकार बना डाला। मां चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन दरिंदे को तरस नहीं आया और उसने अपनी मां का दुष्कर्म कर दिया। इस घटना ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए और पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरू कर दी।
हैवान बेटे ने नशे में पार की सारी हदें
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने घर में बेटे और पोती के साथ रहती थी। उनका बेटा नशे का आदि था और कोई काम काज नहीं करता था। गुजारा करने के लिए बुजुर्ग महिला लोगों के घरों में काम करती थी। उनका बेटे हर समय नशे में धुत रहता था और घर में लड़ाई झगड़ा करता रहता था। नशे की लत ने उसे हैवान बना दिया और वो सही गलत का फर्क करना भूल गया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
इस घटना को अंजाम देने के एक दिन पहले आरोपी ने अपनी 16 साल की बेटी से झगड़ा किया और किसी बात पर उसे थप्पड़ मार दिया। उसके रोज-रोज के झगड़ों और नशे से परेशान होकर बेटी नाराज हो गई और अपनी बुआ के घर चली गई। इसके बाद घर में सिर्फ बुजुर्ग मां और हैवान बेटे ही रह गए। शनिवार रात को आरोपी बेटा फिर नशे में धुत होकर घर पहुंचा और मां ने उसे खाना खाने के लिए बोल दिया। इस पर बेटा गुस्से में भड़क उठा और मां के हाथ पैर बांध दिए और फिर उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया।

दरिंदे ने नहीं सुनीं मां की चीखें
हैवान बेटे ने हाथ-पैर बांधकर मां से दुष्कर्म किया। इस दैरान मां हाथ जोड़कर बोलतीं रही कि ऐसा मत करो। वो चीखतीं रही, चिल्लाती रही, लेकिन दरिंदे का दिल नहीं पसीजा और वो मां से हवस की भूख मिटाता रहा।
पुलिस को बताई रोते हुए आपबीती
पीड़ित मां ने पुलिस को दिए बयान में जो आपबीती बताई, उसे जानकर पुलिस की आंखें भी नम हो गई। पीड़िता ने बताया कि उनके हैवान बेटे ने उन्हें बांधकर उनका रेप किया। इसके बाद वो दर्द में तड़पती रही। रविवार सुबह लगभग 4 बजे जब आरोपी गहरी नींद में था, तब बुजुर्ग महिला ने हिम्मत जुटाई। उन्होंने खुद को किसी तरह खोला और अपनी पोती को बताया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलते ही बुराड़ी थाना पुलिस ने बिना देर किए केस दर्ज किया। पीड़िता और उसकी पोती का मेडिकल कराया गया और आरोपी बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

