आशीर्वाद लिया, जश्न मनाया और फिर आ गई मौत... लंदन से नानी का बर्थडे मनाने आई दो बहनों की दर्दनाक कहानी
punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 03:57 PM (IST)

नारी डेस्क: 12 जून, 2025 को भारत दर्दनाक हादसे का गवाह बना। इस हादसे ने ना केवल 270 से ज्यादा लोगों की जान ले ली, बल्कि उनके साथ- साथ परिवार वालों के सपने, आकांक्षाएं और उम्मीदें भी छीन लीं। सोशल मीडिया पर कई मरने वालों की कई अधूरी कहानियां सामने आ रही हैं। अब हम आपको उन बक्सी बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आखिरी बार अपनी नानी के साथ खुशनुमा पल बिताते दिखाई दी।
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दो बहनों, धीर बक्सी और हीर बक्सी की मृत्यु हो गई, जो 20 वर्ष की थीं और जिनके सामने अवसरों से भरा जीवन था। वे अपनी 'नानी' से मिलने के लिए खुशी-खुशी भारत आईं थी। हालांकि, उनकी यह यात्रा त्रासदी में बदल गई है। अहमदाबाद में रहने वाले उनके चचेरे भाई ईशान बक्सी ने इस दर्दनाक घटना के बारे में बात की।
इशान ने बताया कि बक्सी बहनें अपनी नानी को सरप्राइज देने के लिए अहमदाबाद पहुंची थीं। हीर एक प्रोजेक्ट मैनेजर थी जो फाइनेंस के प्रति जुनूनी थी, जबकि धीर एक फैशन डिजाइनर थी। उसने प्रतिष्ठित पार्सन्स पेरिस आर्ट एंड डिज़ाइन स्कूल से पढ़ाई की थी।दोनों बहनों का सपना सफल होना और अपने माता-पिता के साथ दुनिया घूमना था।धीर और हीर बक्सी अपनी नानी इलाबेन को उनके 75वें जन्मदिन पर सरप्राइज देने आई थे और अपने बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए राजकोट-वडोदरा गई थी।
वे चेतन बख्शी की बेटियां थीं, जो यू.के. में फाइनेंस का व्यवसाय चलाते हैं और कोशा बख्शी। उनकी नानी इसके लिए खुद को दोषी महसूस कर रही हैं। उनके परिवार वाले ने कहा- "अभी, कोई भी इस दुख को स्वीकार नहीं कर पा रहा है क्योंकि वे दोनों यहां सिर्फ़ नानी का जन्मदिन मनाने आए थी, लेकिन, देखिए त्रासदी - वे आए, उन्होंने जश्न मनाया और वे दोनों दुनिया छोड़कर चले गए, हमारी आंखों के सामने ही सब कुछ गायब हो गया।