आंखों की जलन व दर्द से तुरंत राहत दिलाएंगे ये देसी उपाय

punjabkesari.in Sunday, Dec 26, 2021 - 11:06 AM (IST)

आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण व नाजुक हिस्सा होती हैं। वहीं लंबे समय तक कंप्यूटर स्क्रीन के सामने काम करने, आंखों में धूल-मिट्टी चले जाने से की समस्याएं होने लगती है। इसके कारण आंखों में जलन, लाली, तेज दर्द आदि की शिकायत सताने लगती है। एक्सपर्ट अनुसार, ये समस्याएं होने पर इसे नजरअंदाज करने की जगह पर आप कुछ कारगर घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। चलिए आज हम आपको आंखों में दर्द होने के लक्षण व इससे बचने के कुछ देसी उपाय बताते हैं...

आंखों में दर्द होने के लक्षण...

. आंखों में लाली बढ़ना
. आंखों में जलन महसूस होना
. सिर में तेज व लगातार दर्द की शिकायत
. माथे में दर्द होना
. कई बार आंखों से पानी बहने की परेशानी होना

PunjabKesari

pc: freepik

चलिए अब जानते हैं आंखों का दर्द कम करने के कुछ कारगर घरेलू उपाय

 

.खीरे

खीरा ठंडी तारीस वाला होता है। इसलिए लोग गर्मियों में इसका अधिक सेवन करते हैं। इसके अलावा आंखों में जलन, पानी बहने, दर्द की शिकायत होने पर खीरे का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए खीरे को काटकर बंद आंखों पर कुछ मिनटों तक रखें। इससे आंखों को ठंडक का एहसास होगा। ऐसे में आप आंखों की जलन, दर्द, पानी बहने आदि समस्याओं से आराम मिलेगा।

. आलू

खीरे की तरह आप आलू स्लाइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू को काटकर कुछ मिनटों तक फ्रिज में रख दें। फिर इसे 5-10 मिनट तक बंद आंखों पर रखें। आप चाहे तो आलू का रस निकालकर उसे ठंडा करके कॉटन की मदद से आंखों पर लगा सकते हैं। इससे भी आपको जलन, दर्द आदि समस्याओं से आराम मिलेगा।

. गुलाब जल

आंखों संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए गुलाब जल भी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए गुलाब जल को कॉटन पैड पर लगाकर आंखों पर कुछ देर तक रखें। आप सोने से पहले गुलाब जल की 2-3 बूंदें आंखों में डाल सकते हैं। इसके अलावा गुलाब जल से आंखें भी धोना सही रहेगा।

PunjabKesari

pc: freepik

. शहद

एक्सपर्ट अनुसार, शहद की 1 बूंदें आंख में डालने से दर्द कम होने में मदद मिलती है। हालांकि आपको इसे आंखों में डालने से थोड़ी जलन हो सकती हैं। इसलिए ऐसा होने पर घबराएं नहीं।

. ठंडा दूध

दूध में मौजूद कई तत्व संक्रमण और थकान दूर करने में मददगार साबित होते हैं। ऐसे में आप आंखों में जलन, दर्द, थकान, पानी बहने की समस्या से बचने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच ठंडा दूध लेकर आंखों की हल्के हाथों से मसाज करें। आप चाहे तो कॉटन पैड को दूध में डुबोकर भी बंद आंखों पर 5-10 मिनट तक रख सकते हैं।

. ग्रीन टी-बैग्स

वजन कम करने के लिए लोग खासतौर पर ग्रीन टी का सेवन करते हैं। मगर एक्सपर्ट अनुसार, इससे आंखों की जलन, दर्द, थकान, लाली, सिरदर्द की शिकायत आदि दूर होने में भी मदद मिलती हैं। इसके लिए इस्तेमाल किए हुए ग्रीन-टी बैग्स को फेंकने की जगह पर फ्रिज में रखकर ठंडा करें। बाद में उसे 10 मिनट तक बंद आंखों पर रखें। इससे आंखों संबंधी समस्याएं से तुरंत आराम मिलता है।


आप आंखों में जलन, लाली, दर्द, थकान, बहते पानी आदि समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इनमें से किसी भी घरेलू नुस्खे को अपना सकती हैं। मगर किसी भी चीज से एलर्जी या कोई परेशानी होने पर तुरंत इसे हटाकर ठंडे या ताजे पानी से चेहरा धो लें। इसके अलावा इनमें किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static