इन लोगों को फायदा नहीं, नुकसान ही पहुंचाते हैं बादाम

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2020 - 05:04 PM (IST)

शरीर को बीमारियों से बचाएं रखने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में हर कोई सूखे मेवों के खाना फायदेमंद समझता है। इन में से बादाम तो ज्यादातर लोगों को फेवरेट माना जाता है। इसके सेवन से दिल और दिमाग को मजबूती मिलने के साथ बेहतर तरीके से विकास होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि कई गुणों से भरपूर होने के बावजूद भी यह कुछ लोगों के लिए सही नहीं माना जाता है? जी हां, यही सच है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि किन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए...

PunjabKesari

एलर्जी होने पर 

अक्सर आपने लोगों को खाने की चीजों से एलर्जी होने के बारे में सुना होगा। इसी तरह कई लोग नट्स एलर्जी के भी शिकार होते हैं। ऐस में अगर आपको बादाम या किसी भी नट्स से एलर्जी हुई तो इसके कारण त्वचा में जलन, खुलजी, सूजन, सांस व पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। 

PunjabKesari

आंत व पाचन से जुड़ी परेशानी 

अगर आप आंत व पानन से जुड़ी समस्या से परेशान है तो ऐसे में बादाम का सेवन ना करें। भले ही इसमें फाइबर होने से पाचन दुरुस्त होता है। मगर अधिक मात्रा में इसका सेवन से आंत व पाचन से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती है। 

विटामिन ई सप्लीमेंट लेने वाले लोग

बादाम विटामिन-ई का उचित तत्व है। बात अगर बादाम में मौजूद विटामिन-ई की करें तो करीब 28 ग्राम बादाम में 7-4 मि.ग्राम विटामिन-ई पाया जाता है। इसके अलावा हमारा शरीर को इसकी 1 दिन में 15 मि. ग्राम जरूरत होती है। ऐसे में जो लोग पहले से ही विटामिन-ई की दवाई खा रहे हैं। उन्हें बादाम खाने से बचना चाहिए। नहीं तो इससे शरीर में विटामिन-ई डबल मात्रा में आ जाएगी। ऐसे में सेहत को फायदे की जगह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इससे शरीर में थकान, कमजोरी, सिरदर्द, आंखों में धुंधलापन, डायरिया व पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं होने का खतरा रहता है। 

PunjabKesari

हाई ब्‍लड प्रेशर 

जिन लोगों को हाई बल्ड प्रेशर की परेशानी होती है उन्हें भी बादाम खाने से परहेज रखना चाहिए। असल में, इसके सेवन से बीपी के बढ़ने की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आप इसे खाना ही चाहते हैं तो पहले अपने डॉक्ट्स से संपर्क करें। साथ ही इसे सूखा यानि कच्चा खाने की जगह 1 दिन में 2-3 भिगो हुए बादाम खाएं।  

किडनी स्‍टोन

किडनी स्टोन व गॉल ब्लैडर के मरीजों को बादाम फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने का काम करता है। असल में, ये लोग जिस दवाई व एंटीबायोटिक का सेवन करते हैं। उसके साथ बादाम खाने ये समस्याएं बढ़ने का कारण बनती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static