डेयरी प्रोडक्ट्स ही नहीं इन 7 चीजों से करें कैल्शियम की कमी पूरी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2020 - 06:54 PM (IST)

दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने के लिए शरीर को सही मात्रा कैल्शियम मिलना बहुत ही जरूरी होता है। शरीर को सही मात्रा में कैल्शियम मिलने से हड्डियां मजबूत होने के साथ खून की कमी पूरी होती है। साथ ही बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए बहुत से लोग दूध व इससे बनी चीजों का सेवन करना सही समझते है। मगर कैल्शियम को सही मात्रा में लेने के लिए और भी कई चीजों का सेवन कर सकते है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे 7 फूड्स के बारे में बताते है जिसके सेवन से कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है। 

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में प्रोटीन, विटामिन, आयरन और लगभग 268 मि.ली. ग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इनका सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इसतरह बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। एक रिसर्च के अनुसार भी इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में कैंसर की कोशिकाएं बनने से रूकती है। इसे रोजाना 1/4 हिस्से के रूप अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 

nari

पालक

पालक में विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि तत्व भारी मात्रा में पाएं जाते है। बात अगर एक कप पालक की करें तो उसमें 24 प्रतिशत कैल्शियम पाया जाता है। इसके सेवन से खून की कमी पूरी होने के साथ हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। 

संतरा

विटामिन- सी से भरपूर संतरे का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैकेटीरियल आदि गुण होने से बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। एक कप संतरे में 80 मि.ली. कैल्शियम होने से इसका सेवन करने से शरीर में 8 प्रतिशत तक कैल्शियम मिलता है। इसे सीधा खाने या जूस निकाल कर पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होने के साख हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। मगर इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए। नहीं तो पेट में दर्द व जलन आदि की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

संतरा,nari

केल 

केल हरे पत्तेदार सब्जी की तरह होती है। बहुत से लोग इसे खाना ज्यादा पसंद नहीं करते है। मगर बेहतर स्वस्थ के लिए इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। चाहे खाने में इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है। मगर कैल्शियम का एक मुख्य स्त्रोत होने से इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व डेयरी प्रोडक्ट्स के बराबर माने जाते है। इसतरह जो लोग दूध या इससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहते वे केल को खाकर कैल्शियम की कमी को पूरा कर सकते है। आप इसे सब्जी या बेक कर चिप्स बना कर भी खा सकते है। 

डायरी प्रोडक्ट्स

दूध व इससे बनी चीजों का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है।आप दूध, दही आदि चीजों की जगह सोया मिल्क को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। बात अगर सोया मिल्क में कैल्शियम की मात्रा की करें तो 1/2 कप सोया मिल्क में लगभग 13 प्रतिशत तक कैल्शियम पाया जाता है। इसके साथ ही 1 कप टोफू का सेवन करने से 460 मि.ली. कैल्शियम की कमी पूरी होती है। इसके अलावा प्रोटीन का भी एक अचछा स्त्रोत होने से इसका सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

nari

दलिया

नाश्ते में दलिया का सेबन करना बेस्ट ऑप्शन होता है। इसे खाने से शरीर को विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मिनरल्स आदि पोषक तत्व मिलते है। कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत होने से 35 ग्राम लगभग 105 मि.ली. कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा रोजाना 1 कटोरी दलिया खाने से शरीर का बीमारियों से बचाव होने के साथ वजन कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है। 

राजमा

खाने में टेस्टी होने के साथ पौषक तत्वों से भरा होता है। कैल्शियम की कमी होने पर राजमा का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। 100 ग्राम राजमा में 19 प्रतिशत कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा रातभर भिगे राजमा को सुबह बनाकर खाने से पाचन तंत्र बेहतर होने में मदद मिलती है। 

nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static