सावन में इन राशियों की किस्मत चमकेगी, पैसों की कमी होगी दूर
punjabkesari.in Wednesday, Jul 02, 2025 - 03:36 PM (IST)

नारी डेस्क: 11 जुलाई से शुरू होने वाला सावन का महीना भगवान शिव का बहुत ही प्रिय माना जाता है। इस माह में शिवजी की पूजा, आराधना और भक्ति से शुभ फल मिलते हैं। लोग अलग-अलग तरह से इस महीने में भोलेनाथ की भक्ति करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। सावन के दौरान सोमवार के व्रत का विशेष महत्व होता है। शिवलिंग पर जल चढ़ाना, कांवड़ यात्रा में जाना, और सावन के व्रत-त्योहारों का पालन करना इस माह की खास परंपराएं हैं। सावन का पवित्र माह कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आता है। आइए जानते हैं सावन में किन राशियों की किस्मत चमकेगी और उन्हें क्या लाभ मिल सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए सावन का महीना शुभ और फलदायी रहेगा। इस समय आपके कई रुके हुए काम बन सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा और तरक्की के अवसर मिलेंगे। नौकरी में लंबे समय से चल रही कठिनाइयों का समाधान होगा। मेहनत के अनुसार सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ रहेगा। इस माह में नए रास्ते खुलेंगे और आपके कई नए विचार सफल होंगे। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन में कुछ नए फैसले लेकर आगे बढ़ेंगे। यह समय आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए सावन का महीना मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा लेकर आएगा। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपके नए कार्यों में लाभ होगा। सेहत भी बेहतर रहेगी। साथ ही आपके प्रेम जीवन में भी सुधार आएगा और जीवन साथी से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
ये भी पढ़े: सोने से सजा ड्राइंग रूम, बाहर गायों की सेवा, ऐसा है इंदौर का ये अनोखा घर
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लिए सावन का महीना भगवान शिव और शनि देव की कृपा से फलदायक रहेगा। इस समय बिजनेस या काम में उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। दान-पुण्य के कार्यों में खुद को व्यस्त रखें क्योंकि यह आपके भाग्य को और मजबूत करेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों पर भी सावन में भोलेनाथ और शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। आपको अपनी वाणी में सावधानी रखनी होगी और किसी से ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए। कटु शब्दों से बचें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और जीवन की परेशानियों का अंत होगा।
सावन का महीना धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस माह में भक्ति, पूजा और दान से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। सभी राशियों को सावन के इस पावन माह में भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।