Heatstroke से बचना है तो गर्मी में इन 6 Drinks को Diet में जरूर करें शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 03:01 PM (IST)

नारी डेस्क:  गर्मी आते ही सबका बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में गर्मी में ताजगी महसूस करने के लिए ड्रिंक्स बेहतरीन ऑप्शन होते हैं। इन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह ना सिर्फ आपको ऊर्जा प्रदान करते हैं बल्कि आपके शरीर को कई पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। कूलिंग ड्रिंक्स और कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन के बजाय घर पर बनें ड्रिंक्स का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। आइए जानते हैं गर्मियों से राहत दिलाने के लिए किन ड्रिंक्स का सेवन करना लाभकारी होता है।

तरबूज का जूस

तरबूज के रस में 96 प्रतिशत पानी होता है साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन A, B6, C आदि एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यहीं कारण है कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज का स्वादिष्ट जूस पीना लाभकारी होता है।

घर पर बनाएं बाजार जैसा रिफ्रेशिंग Watermelon Juice, जानिए आसान रेसिपी

नींबू पानी

नींबू पानी में विटामिन सी होता है। यह बीमारियों से बचाने के लिए शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट भी रखता है इसलिए गर्मियों में नींबू पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

नारियल पानी

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए साधारण पानी की जगह नारियल पानी एक बेहतर विकल्प होता है। यह विटामिन ई से भरपूर है। खुद को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना नारियल पानी पिएं।

ये भी पढ़ें :बदलता होंठो का रंग होता है इन 4 बीमारियों का संकेत!

छाछ

भारतीय घरों में गर्मी के दौरान छाछ पी जाती है। छाछ दूध से बनी होती है और इसमें कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, प्रोटीन जैसे स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। छाछ पीने से डिहाइड्रेशन और कब्ज की समस्या नहीं होती इसलिए गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए छाछ पीना फायदेमंद होता है

पेट के लिए दही है नंबर वन या छाछ? यहां अपनी कंफ्यूजन करें दूर

आम का पन्ना 

गर्मियों में लू से बचाने में आम का पन्ना काफी फायदेमंद साबित होता है। कच्चे आम को छिलकर उबाल लें। उसमें नमक, पुदीना, शक्कर डालकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। फिर गिलास में डालकर बर्फ मिक्स कर लें। इससे गर्मी में राहत मिलेगी। 

पुदीने का शरबत

गर्मी में डिहाइड्रेशन और लू से बचने के लिए मिक्सी में पुदीना, चीनी, शहद, काला नमक, कालीमिर्च और जीरा पाउडर मिलाकर पीस लें। फिऱ इस पेस्ट की थोड़ी सी मात्रा पानी में डालकर मिक्स कर लें। फिर बच्चों को पीने के लिए दे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static