नौतपा की भयंकर गर्मी में राहत देंगी ये देसी ड्रिंक्स, सिर्फ 5 रुपये में घर पर करें तैयार

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 01:38 PM (IST)

नारी डेस्क : देशभर में नौतपा की भीषण गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही है। तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी डिहाइड्रेट कर सकता है। ऐसे मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलर और ठंडी चीजों का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ पारंपरिक देसी ड्रिंक्स भी ऐसी हैं जो शरीर को तुरंत राहत देने का काम करती हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई ड्रिंक्स केवल 5 रुपये के खर्च में घर पर आसानी से तैयार हो जाती हैं।

सत्तू का शरबत देगा इंस्टेंट राहत

Sattu का शरबत गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले देसी ड्रिंक्स में से एक है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास ठंडे पानी में 2 चम्मच सत्तू मिलाएं। फिर उसमें काला नमक, भुना जीरा और थोड़ा नींबू का रस डालें। यह ड्रिंक लंबे समय तक शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

PunjabKesari

बेल का शरबत रखेगा पेट ठंडा

Bael Sharbat गर्मियों में शरीर और पेट दोनों को राहत देता है। पके हुए बेल का गूदा निकालकर पानी में मिलाएं और छान लें। फिर उसमें मिश्री या गुड़ मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं। यह ड्रिंक पाचन सुधारने और शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है।

यें भी पढ़ें : अब दवाइयों से मिल सकती है छुट्टी! ये थेरेपी खराब Cholesterol को निकाल फेंकेगी बाहर

सौंफ का शरबत देगा ठंडक

Fennel Sharbat की तासीर ठंडी मानी जाती है। इसका शरबत गर्म हवाओं और लू से राहत देने में मदद करता है। सौंफ को हल्का भूनकर पीस लें और एक गिलास पानी में उसका पाउडर, काला नमक और भुना जीरा मिलाएं। चाहें तो इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं।

PunjabKesari

छाछ भी है सुपरहिट देसी ड्रिंक

Buttermilk यानी छाछ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ डाइजेशन को बेहतर बनाती है। दही में पानी मिलाकर पतला करें और उसमें काला नमक व भुना जीरा डालें। कई लोग स्वाद के लिए इसमें पुदीना और धनिया भी मिलाते हैं।

यें भी पढ़ें : लिपस्टिक से लिप बाम और टोनर से क्लीनर, Expired Makeup को दोबारा इस्तेमाल करने के स्मार्ट हैक्स

नारियल पानी और आम पन्ना भी फायदेमंद

Coconut Water गर्मियों में शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है क्योंकि इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं। वहीं Aam Panna लू से बचाने वाला बेहद लोकप्रिय देसी ड्रिंक माना जाता है। इसे कच्चे आम से तैयार किया जाता है और यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static