Fatty Liver को बिलकुल ठीक कर देती ये 6 सब्जियां, हफ्ते में दिखेगा आराम !
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 09:27 PM (IST)
नारी डेस्कः फैटी लिवर की समस्या आजकल बहुत आम सुनने को मिल रही है जो खराब लाइफस्टाइल का ही नतीजा है। ऐसी स्थिति लिवर (यकृत) की तभी आती है जब लिवर के अंदर सामान्य से ज्यादा फैट (चर्बी) जमा हो जाता है। जब लिवर में 5% से अधिक फैट इकट्ठा हो जाता है, तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है। यह धीरे-धीरे बढ़ने वाली समस्या है, जो शुरू में अक्सर कोई खास लक्षण नहीं दिखाती लेकिन समय के साथ यह लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है।
इस अंग को सही रखना बहुत जरूरी है क्योंकि लिवर हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है, जो खाना पचाने, टॉक्सिन बाहर निकालने और एनर्जी स्टोर करने जैसे कई जरूरी काम करता है। जब इसमें फैट जमा होने लगता है तो इसका काम करने का तरीका कमजोर पड़ने लगता है।
फैटी लिवर क्यों होता है?
फैटी लिवर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खान में ज्यादा तला भुना खाना, फास्ट फूड-जंक फूड मीठा और रिफाइंड शुगर अधिक लेना। ये सब शरीर में फैट बढ़ाते हैं जो लिवर में जमा होने लगता है।
मोटापा (Obesity) भी फैटी लिवर की एक वजह है क्योंकि शरीर में ज्यादा चर्बी होने से लिवर पर भी असर पड़ता है। खासकर पेट के आसपास की चर्बी फैटी लिवर का बड़ा कारण है।
फिजिकल एक्टिविटी ना के बराबर होना। एक्सरसाइज या वॉक न करना बैठे-बैठे काम करने की आदत होना। इससे फैट बर्न नहीं हो पाता और लिवर में जमा हो जाता है।
ज्यादा शराब का सेवन (Alcohol) करने से भी लिवर फैटी हो जाता है।शराब लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। इससे Alcoholic Fatty Liver Disease हो सकती है।
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल से भी हाई ब्लड शुगर और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) होता है। ये दोनों लिवर में फैट जमा करने में मदद करते हैं।
अनियमित जीवनशैली जैसे कि देर रात तक जागना, गलत समय पर खाना खाना, तनाव (stress) ज्यादा लेना।

फैटी लिवर के लिए सबसे अच्छी सब्जियां
शुरुआत में फैटी लिवर कोई बड़ा दर्द या लक्षण नहीं दिखाता, इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह आगे चलकर लिवर की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। फैटी लिवर के लिए कुछ सब्जियां बहुत ही फायदेमंद होती हैं, इसे खाने से लिवर में जमी फैट खत्म होने लगती है।
1. हरी पत्तेदार सब्जियां (Spinach, Fenugreek, Bathua)
पालक, मेथी और बथुआ जैसी सब्जियाँ लिवर को साफ करने में मदद करती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर ज्यादा होता है। ये फैट जमा होने की प्रक्रिया को धीमा करती हैं। इन्हें उबालकर या हल्का सूप बनाकर खाना ज्यादा फायदेमंद है।
2. ब्रोकली और फूलगोभी (Cruciferous Vegetables)
ये लिवर एंजाइम्स को एक्टिव करती हैं। शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करती हैं। फैट मेटाबॉलिज्म सुधारती हैं
3. लौकी (Bottle Gourd)
बहुत हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जी। लिवर पर लोड कम करती है। वजन और फैट दोनों कम करने में मददगार होती है।
4. करेला (Bitter Gourd)
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है। लिवर की चर्बी कम करने में मदद करता है। शरीर को डिटॉक्स करता है।
5. तोरी और परवल
लो-कैलोरी और हाई फाइबर सब्जियाँ फैट जमा होने से रोकती हैं। डेली डाइट में आसानी से शामिल की जा सकती हैं।
6. गाजर और चुकंदर
लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और खून साफ करने में भी सहायक है।
फैटी लिवर के लिए फायदेमंद जूस
आंवला जूस
विटामिन C से भरपूर
लिवर की सूजन कम करता है
डेली डिटॉक्स में बहुत असरदार
सुबह खाली पेट लेना बेहतर होता है
एलोवेरा जूस
लिवर को साफ रखने में मदद
पाचन सुधारता है
फैट मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है
करेला जूस
फैटी लिवर के लिए सबसे असरदार जूसों में से एक
शुगर और फैट दोनों कंट्रोल करता है लेकिन स्वाद कड़वा होता है, इसलिए लिमिट में लें
चुकंदर और गाजर जूस
लिवर डिटॉक्स और ब्लड प्यूरिफिकेशन के लिए अच्छा
एनर्जी भी बढ़ाता है।
नींबू पानी
लिवर को एक्टिव करता है। फैट ब्रेकडाउन में मदद करता है।
जरूरी सावधानियां
तला-भुना और ज्यादा ऑयली खाना बंद करें।
मीठा और रिफाइंड शुगर कम करें।
शराब (Alcohol) पूरी तरह अवॉइड करें।
रोज़ हल्की वॉक या एक्सरसाइज करें।
याद रखिएः सिर्फ सब्ज़ियां और जूस पीने से फैटी लिवर पूरी तरह ठीक नहीं होता, लेकिन सही डाइट और लाइफस्टाइल के साथ यह समस्या काफी हद तक कंट्रोल और सुधार की जा सकती है।

