34 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गई Bollywood की ये खूबसूरत हसीना

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 04:17 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड की एक खूबसूरत हसीना जिसने 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन ये मौत इतनी दर्दभरी थी कि उन्हें अंतिम विदाई देने कोई नहीं पहुंचा। एक ठेले पर एक्ट्रेस की डेड बॉडी को अंतिम यात्रा पर ले जाया गया।

इस खूबसूरत हीरोइन का वीमी था जिसे बीआर चोपड़ा की हमराज फिल्म में देखा गया था। जालंधर में विमलेश कौर वाधवा से पैदा हुई एक्ट्रेस को लोग वीमी के नाम से जानते थे। एक सिख परिवार की बेटी जो बचपन से सिंगिंग करती थी लेकिन वो सिनेमा में आएगी ऐसा कोई सपना उन्होंने नहीं देखा था हालांकि एक्टिंग का शौक उन्हें जरूर था और आकाशवाणी मुंबई के बच्चों के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया करती थीं।

कलकत्ता में एक मारवाड़ी व्यवसायी के बेटे शिव अग्रवाल से उनकी मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े शायद यही वीमी की गलती थी। ये इंटरकास्ट मैरिज थी इसलिए वीमी का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद उनके परिवार ने उनसे संबंध तोड़ लिए थे। वहीं शिव की फैमिली ने भी सारे नाते तोड़ लिए थे।

शादी के बाद विमी कोलकाता में ही अपने पति के साथ रहने लगीं और उन्हें दो बच्चे भी थे। उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया जब मशहूर संगीतकार रवि ने उन्हें प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक B. R. Chopra से मिलवाया। बी.आर. चोपड़ा ने उन्हें फिल्म Humraaz में लीड एक्ट्रेस का मौका दिया, जिसमें उनके साथ Sunil Dutt और Raaj Kumar थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और विमी रातों-रात स्टार बन गईं। उनका फिल्मफेयर के लिए स्विमसूट कवर शूट सुर्खियों में आ गया। कुछ समय के लिए उनके पास सब कुछ था-पाली हिल में घर, महंगे कपड़े और लग्ज़री लाइफ। उनके पति ने उनका साथ दिया, हालांकि परिवार और ससुराल वाले उनके फिल्मी करियर के खिलाफ थे।

लेकिन जल्द ही हमराज के बाद विमी का करियर खत्म हो गया क्योंकि हिट फिल्म देने के बावजूद उन्हें ज्यादा फिल्में नहीं मिल पाई। 2 साल में ही लोग उन्हें भूल गए। उनके पति शराब के आदी हो गए और उनके करियर में दखल देने लगे, बड़े प्रोड्यूसर्स उनसे नाराज़ हो गए जो फिल्में मिलीं, वो फ्लॉप हो गईं।

वीमी की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें जुहू का आलीशान घर छोड़कर छोटे इलाके में रहना पड़ा। उनके पति भी उन्हें  छोड़कर चले गए। विमी अकेले दो बच्चों के साथ रह गई। उन्होंने कलकत्ता में विमी टेक्सटाइल की शुरुआत की लेकिन यहां भी वह कर्ज में डूब गई।

PunjabKesari

पति से अलग होने के बाद विमी की मुलाकात एक छोटे प्रोड्यूसर जॉली से हुई, जिसने उन्हें फिर से हीरोइन बनाने का वादा किया लेकिन फिल्म कभी बनी ही नहीं। बल्कि उन्होंने विमी को खराब ही किया और वेश्यावृति में धकेलने में मजबूर कर दिया।

धीरे-धीरे हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें मजबूरी में गलत रास्ते वेश्यावृत्ति का सहारा लेना पड़ा। लगातार शोषण और तनाव के कारण विमी शराब की आदी हो गईं।

22 अगस्त 1977 को मुंबई एक अस्पताल में अत्यधिक शराब पीने के कारण उन्हें लिवर डिसीज हो गया और वह 34 साल की उम्र में ही चल बसी।

वो अकेली थी ना कोई फैमिली, ना कोई को-स्टार।  शव को गंदे कपड़े में लपेटा गया और जोली वीमी की बॉडी को ठेले पर रखकर ही शमशान घाट तक पहुंचे। अंतिम संस्कार में सिर्फ 9 लोग ही मौजूद थे।

वीमी का दुखभरा अंत जो इस फिल्मी चमक-दमक के पीछे की कड़वी सच्चाई को भी बयां करता है। क्या आप इस वीमी की ये दर्दभरी लाइफस्टोरी के बारे में जानते थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static