कहीं Tight Bra तो नहीं Chest Pain की वजह? ऐसे पता लगाएं Validity
punjabkesari.in Saturday, Aug 07, 2021 - 09:36 AM (IST)

ढीली ब्रेस्ट को परफेक्ट शेप या सेक्सी लुक के लिए कुछ महिलाएं हद से ज्यादा टाइट ब्रा पहन लेती हैं। मगर, ब्रा कई अलग-अलग आकार में आती हैं। अध्ययन की मानें तो लगभग 70-80% महिलाएं गलत आकार की ब्रा पहनती हैं, जो सेहत के नजरिए से सही नहीं है। सवाल यह है कि क्या सचमुच खराब फिटिंग वाली ब्रा सीने में दर्द का कारण बन सकती है?
क्या टाइट ब्रा से हो सकता है सीने में दर्द?
जी हां, टाइट ब्रा से ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है, जो धीरे-धीरे सीने, कंधे व गर्दन तक फैल सकता है। सीने में दर्द ब्रा की पट्टियों और पीठ के कारण हो सकता है। ये शरीर में एक विशेष मांसपेशी को ट्रैपेज़ियस मांसपेशी के रूप में जाना जाता है, जो गर्दन और कंधे को एक दूसरे से जोड़ने के लिए जिम्मेदार है। इस मांसपेशी पर बहुत अधिक दबाव डालने से कंधे, गर्दन और छाती में दर्द हो सकता है।।
हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को भी हो सकती है समस्या
जो महिलाएं हैवी ब्रेस्ट होने के कारण टाइट ब्रा पहनती हैं उन्हें भी संचार प्रणाली की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी ब्रा की जकड़न छाती में पेक्टोरल मांसपेशियों को संकुचित कर सकती है। बदले में यह सीने में दर्द का कारण बन सकता है।
टाइट ब्रा पहनने से हो सकते हैं ये नुकसान
. बहुत अधिक टाइड ब्रा दिनभर पहने रखने से ब्रेस्ट के साथ सीने और कमर में भी दर्द की शिकायत रहने लगती है।
. इससे ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है, जिससे हार्टबर्न व ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है।
. ब्लड सर्कुलेशन बाधित होने से ब्रेस्ट टिशू डैमेज हो सकते हैं जिससे स्तन कैंसर का खतरा रहता है।
. टाइट ब्रा के कारण त्वचा को हवा नहीं मिल पाती, जिससे स्किन इरिटेशन हो सकती है।
. इससे लाल चकत्ते, खुजली, जलन,और दाद की समस्या हो सकती है।
. टाइट ह्का पहनने वाली महिलाओं को हाइपरपिग्मेंटेशन की संभावना भी रहती है।
. गर्मियों में टाइट ब्रा पहनने से पसीने के कारण इस हिस्से में नमी रहती है, जिससे फंगस इंफेक्शन का खतरा रहता है।
स्पोर्ट्स ब्रा ना पहनने सबसे बड़ी गलती
हालांकि, टाइट ब्रा ही सीने में दर्द का एकमात्र कारण नहीं है बल्कि स्पोर्ट्स ब्रा न पहनना भी इसके लिए जिम्मेदार है। अगर आप शारीरिक गतिविधि या एक्सरसाइज करते समय पहनती है तो संभल जाए। सामान्य ब्रा न केवल ब्रेस्ट पेन बल्कि स्तन कोमलता भी पैदा कर सकती है। अध्ययन के मुताबिक, साधारण ब्रा पहनने से एक्सरसाइज करते समय ब्रेस्ट लगभग 8 सेमी तक बढ़ जाते हैं। मगर, स्पोर्ट्स ब्रा इस परेशानी को 80% तक कम करने में मदद कर सकती है।
कैसे पता लगाएं ब्रा की Validity Date?
बता दें कि ब्रा की वैलिडिटी डेट सिर्फ 6-9 महीने होती है। अगर आप एक ब्रा को इससे ज्यादा दिन तक पहनती हैं तो इसका हुक निकलने लगता है और अंडरवायर भी बाहर झांकने लगता है।
कैसे पता करें कि आपकी ब्रा टाइट है
1. ब्रा टाइट होने का पहला संकेत है कि इससे आप ब्रेस्ट और पीठ के आसपास टाइट महसूस करेंगी।
2. ब्रेस्ट के साइड वाले हिस्सों का ब्रा बाहर विभिन्न स्थानों पर फैल जाना, जैसे कि ऊपर, नीचे, साथ ही साथ आपके ब्रा कप के किनारे। इससे ब्रेस्ट आकारहीन दिखाई दे सकते हैं।
3. जब ब्रा पहनते समय आप आखिरी हुक लगाकर कम्फर्टेबल महसूस करती हैं।
4. कंधे पर ब्रा के स्ट्रैप के निशान और डेंट दिखाई देना।
5. ब्रा की अंडरवायरिंग इस हद तक असहज होना कि यह आपको चुभती भी है और चोक भी करती है।
6. पीठ पिछली पट्टियों से बाहर निकली हुई प्रतीत होती है।
अगर ऐसे संकेत दिख रहे हैं तो समझ ले कि ब्रा साइज को दोबारा मापने का समय आ गया है।