पहली शादी में शेफाली को मिला था सिर्फ दर्द, इस फेमस सिंगर ने किया था ''कांटा लगा गर्ल'' को टार्चर

punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 12:10 PM (IST)

नारी डेस्क: बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला के निधन के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। 27 जून, 2025 की देर रात कथित तौर पर 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी को खोने के बाद पराग बिल्कुल टूट गए हैं। आज हम बताते हैं कि  शेफाली की जिंदगी में पराग क्या मायने रखते थे। 

PunjabKesari
शेफाली को 2000 के दशक की शुरुआत में कांटा लगा गाने से सफलता मिली। उसी दौरान, शेफाली ने मशहूर संगीत जोड़ी, मीत ब्रदर्स के संगीत निर्देशक हरमीत सिंह के साथ विवाह किया। दोनों 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे, पर कुछ समय बाद ही चीजें खराब हो गईं और 2009 में वे अलग हो गए।  एक इंटरव्‍यू में शेफाली ने बताया कि वह हरमीत के साथ खुश नहीं थीं. वह शादी उनके लिए एक टॉर्चर की तरह था, जहां हर दिन वह मानसिक हिंसा का श‍िकार बन रही थीं।

PunjabKesari
 शेफाली ने कहा था-- 'मैं एक इंडिपेंडेंट वुमन रही हूं, मैं किसी पर आर्थ‍िक रूप से निर्भर नहीं थी। यही कारण है कि मेरे अंदर उस दर्द भरे रिश्‍ते से बाहर निकलने की ताकत आई.' । अपनी पहली शादी के टूटने के बाद उन्हें  यकीन नहीं था कि वह कभी किसी के साथ फिर से प्यार में पड़ सकती है या नहीं। हालांकि  किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था। वह अपने पति पराग त्यागी से एक पार्टी में एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए मिलीं। उन्हें पवित्र रिश्ता और जोधा अकबर जैसे शो में उनके काम के लिए जाना जाता है।

PunjabKesari
दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।  हालांकि अभिनेत्री को इस बंधन के बारे में शुरुआती संदेह थे, लेकिन पराग के सौम्य और देखभाल करने वाले स्वभाव ने शेफाली का दिल जीत लिया। वह हर मुश्किल में उनके साथ खड़े रहे, उनका सम्मान किया, उनकी कद्र की और उनके बंधन में जल्दबाज़ी नहीं की। पारस न केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि शेफाली के लिए एक मजबूत सहारा भी साबित हुए हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं, पर अब यह जोड़ी हमेंशा के लिए टूट गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static