Shefali की अस्थियों को सीने से लगाए फूट-फूट कर रोए Parag, निभाया पति धर्म, किया विसर्जन

punjabkesari.in Sunday, Jun 29, 2025 - 05:23 PM (IST)

नारी डेस्क: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस और 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से पहचान बनाने वाली शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया। उनके जाने से फैंस के साथ-साथ पूरा एंटरटेनमेंट जगत गहरे सदमे में है। 29 जून को उनके पति पराग त्यागी ने श्मशान से शेफाली की अस्थियां एकत्र कीं। जब उन्होंने अस्थियों का पात्र उठाया तो वे खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रो पड़े। यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बाद में पराग, शेफाली की अस्थियों को समुद्र तट पर विसर्जित करने पहुंचे। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे लहरों के बीच खड़े होकर अपनी पत्नी को अंतिम विदाई दे रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ कुछ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त भी मौजूद थे।

अब तक नहीं पता चल पाई मौत की असली वजह

शेफाली की मौत की असल वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। लेकिन अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पराग त्यागी सहित कुल 8 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। बताया गया है कि शेफाली को मिर्गी की बीमारी थी और वह कुछ समय से स्किन ट्रीटमेंट भी ले रही थीं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पराग त्यागी की इमोशनल अपील

पत्नी की मौत से गहरे सदमे में आए पराग त्यागी ने मीडिया और फैंस से एक भावुक अपील की है। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा,“कृपया इसे मजाक या ड्रामा न बनाएं। मैं आप सभी से दिल से अनुरोध करता हूं कि मेरी परी के लिए प्रार्थना करें। वह जहां भी हो, खुश और शांत रहे। प्लीज अब बंद कीजिए।” पराग का यह बयान भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी स्थिति को समझने की कोशिश कर रहा है।

शेफाली के अचानक जाने से पराग पूरी तरह से टूट चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके फूट-फूट कर रोते हुए वीडियो, फैंस के दिल को छू रहे हैं। उनका यह ग़म और दर्द हर किसी को झकझोर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static