36 की उम्र में भी 25 के लगते हैं महेंद्र सिंह धोनी, ये है उनकी फिटनेस का सीक्रेट

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 03:32 PM (IST)

कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ भारत के बल्कि विश्व के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। जिस उम्र में बाकि खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास लेते हैं, उसी उम्र में महेंद्र सिंह धोनी अपने दम पर अकेले ही अपनी टीम को मैच जीता सकते हैं। वह 36 साल की उम्र में 25 साल के युवा लड़के की तरह ग्राउंड में भागते नजर आते हैं। धोनी की फिटनेस का राज है उनकी हैल्दी डाइट। आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की फिट का राज बताएंगे, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। 


1. फैट वाले खाने से रहते हैं दूर 
महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस का सबसे पड़ा राज है कि फैट वाले खाने से दूर बनाकर रखना। दिन में उतनी ही कैलोरीज वाला खाना खाते हैं, जितनी शरीर को जरूरत होती है। अगर फिर भी गलती से ज्यादा फैट या कैलरी वाला खाना खा लेते हैं तो उसको बर्न करने के लिए एक्सरसाइज करते हैं। 

 

2. हैल्दी खाने के शौकीन 
धोनी को हैल्दी डाइट लेना पसंद हैं। वह सुबह ब्रेकफास्ट में दलिया, सूखे मेवे, एक गिलास दूध और ताजे फल लेते हैं। दोपहर के खाने में  दाल, रोटी और चिकन खाते हैं। रात को सब्जियों का सलाद और भूख लगे तो सैंडविच लेना पसंद करते हैं। 


3. ताजा जूस और प्रोटीन ड्रिंक्स 
फिट रहने के लिए ताजा जूस और प्रोटीन ड्रिंक्स लेते हैं। इससे वे हाइड्रेट रहते हैं और उन्हें खेल के लिए जरूरी ऊर्जा मिलती है। धोनी के डेयरी प्रोडक्ट्स भी जैसे दूध, दही आदि भी बहुत पसंद हैं।


4. वर्कआउट 

PunjabKesari

धोनी को मशीन चेस्ट प्रेस, वी-ग्रिप लैटरल पुलडाउन, डंब बेल कर्ल वर्कआउट करना पसंद हैं। रोजाना कसरत करने से धोनी ना केवल फिट नजर आते हैं बल्कि खेल के दौरान लगने वाली छोटी-मोटी चोटों से भी राहत मिलती हैं। अगर आप भी धोनी की तरह फिट और चुस्त-दुरस्त दिखना चाहते हैं इन एक्सरसाइज को करना शुरू करें। 

 

5. फुटबॉल और बैडमिंटन 
कैप्टन कूल को क्रिकेट के अलावा फुटबॉल और बैडमिंटन खेलना पसंद है। उनका मानना है कि इन दोनों खेलों को रोजाना खेलने से आंखों की रोशनी,एकाग्रता और पैरों की गति अच्छी होती है। शरीर को पूरी तरह से फिट रखने के लिए जरूरी है कि इन दोनों खेलों खेलें। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static