स्पाइडर-मैन एक्टर  का निधन – नींद में ली आखिरी सांस, 96 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

punjabkesari.in Sunday, Jun 22, 2025 - 11:49 AM (IST)

नारी डेस्क: हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकी एक्टर जैक बेट्स (Jack Betts), जिन्हें सुपरहिट फिल्म स्पाइडर-मैन में उनके किरदार के लिए जाना जाता है, अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने 96 साल की उम्र में 19 जून 2025 को कैलिफोर्निया स्थित अपने घर में शांति से नींद में ही अंतिम सांस ली।

भतीजे ने दी जानकारी

जैक बेट्स के निधन की पुष्टि उनके भतीजे डीन सुलिवन ने की है। डीन ने बताया कि जैक अपने घर में सो रहे थे और नींद में ही उनकी मौत हो गई। यह एक स्वाभाविक निधन था, लेकिन मौत की असली वजह की कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। उनके चाहने वाले और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

जैक बेट्स का जन्म और पढ़ाई

जैक बेट्स का जन्म 11 अप्रैल 1929 को मियामी, फ्लोरिडा में हुआ था। हालांकि, उनका बचपन जर्सी सिटी में बीता। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें थिएटर में रुचि हो गई थी। उन्होंने मियामी यूनिवर्सिटी से थिएटर में डिग्री हासिल की और फिर अपना करियर बनाने के लिए न्यूयॉर्क चले गए।

फिल्मी सफर की शुरुआत

जैक बेट्स ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1953 में की। उन्होंने ब्रॉडवे पर विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘रिचर्ड III’ के रूपांतरण में एक सपोर्टिंग रोल निभाया। इसके बाद वे टीवी और फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुके थे।

ये भी पढ़ें: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा का हुआ निधन, 7 दिन बाद फ्लैट में इस हालत में मिला शव

टीवी और फिल्मों में यादगार भूमिकाएं

1960 से 1962 के बीच जैक बेट्स को मशहूर टीवी मिस्ट्री सीरीज ‘चेकमेट’ में देखा गया, जिसमें उन्होंने डेवलिन नाम का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई बड़ी फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया।

उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं

स्पाइडर-मैन

बैटमैन फॉरएवर

बैटमैन एंड रॉबिन

गॉड्स एंड मॉन्स्टर्स

द असैसिनेशन ऑफ ट्रॉट्स्की

फॉलिंग डाउन

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान

जैक बेट्स के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वह एक लंबे समय तक फिल्मों और टीवी का अहम हिस्सा रहे। उनकी सादगी, अभिनय की गहराई और मेहनत आज भी नए कलाकारों को प्रेरित करती है।
  

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static