अबॉर्ट मेडिसिन खाने के बाद भी रह जाए प्रेग्नेंसी तो ये हो सकती हैं वजहें
punjabkesari.in Wednesday, Jul 04, 2018 - 06:18 PM (IST)

कई बार रिलेशनशिप में गलती के कारण अनचाहा गर्भ ठहर जाता है। जिससे औरतों को अच्छी-खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे बचे रहने के लिए महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं इस पर यकीन नहीं रखती। इसके पीछे का कारण वह यह मानती हैं कि गोली खाने के बाद भी गर्भावस्था का चांस बना रहता है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो हां कहीं न कहीं यह बात सही है कि गर्भनिरोधक गोलियां खाने के बावजूद भी प्रैग्नेंसी हो जाती है लेकिन ऐसा क्यों होता हैं शायद आपको इसके बारे में जानकारी न हो। दरअसल, अपनी ही कुछ गलतियों के कारण इस तरह की परेशानी पैदा होती है न की गर्भनिरोधक की वजह से।
आइए जानें पिल खाने के बाद प्रेगनेंट होने का कारण
1. गोली खाना भूल जाना
कई बार गोली खाने में आलस करने पर भी अनचाहा गर्भ हो सकता है। समय पर गोली खाना भूल जाना इसका सबसे बड़ा कारण है। अगर आप यह बात सोचती है कि एक दिन गोली न खाने से क्या फर्क पड़ेगा तो आप गलत हैं। इससे हार्मोन्स पर असर पड़ता है। जिससे गर्भावस्था के चांस बड़ जाते हैं।
2. सही समय पर टेबलेट न लेना
इस बात का ध्यान रखें कि यह गोली गर्भ को रोकने के लिए है न की एनर्जी के लिए। इसका फायदा उठाने के लिए इसे सही समय पर खाना बहुत जरूरी है। सही समय पर इसे खाएं नहीं तो इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा और आपकी यह गलती परेशानी का कारण बन सकती है।
3. सही ब्रांड की गोली न खाना
किसी भी ब्रांड की गर्भनिरोधक गोली खाने से आप संतुष्ट नहीं हो सकती। इसे वजन के हिसाब से निर्धारित किया जाता है, जिसकी जानकारी आप अपने डॉक्टर से ले सकते हैं।
4. गोली से पहले या बाद में शराब का सेवन
अगर आप गोली खाने से पहले या फिर एकदम बाद शराब का सेवन करते हैं तो इसका नाकारात्मक असर पड़ता है। गोली को शरीर में घुलने के लिए आधे घंटे का समय चाहिए होता है, इस दौरान अल्कोहल का सेवन करने से इसका असर खत्म हो जाता है।
5. ऐन्टिबाइआटिक करती हैं गोली का असर कम
लगातार दवाइयों का सेवन करने से भी इस गोली का असर खत्म हो जाता है। ऐन्टिबाइआटिक और ऐन्टिफंगल गोलियों का सेवन कर रही हैं तो कोशिश करें कि इस बीच कोई दूसरा विकल्प चुनें।
6. दस्त से भी होता है असर
गर्भनिरोधक गोली काे बारे में जान लें कि अलग आपको दस्त या फिर उल्टी हो रही है तो गोली असर करने से पहले ही निकल जाएगी। फैमिली प्लानिंग करना जरूरी है तो इस अवस्था में गोली खाने की बजाए कोई और तरीका अपनाएं।