घर में ये 5 प्लांट लगाने से दूर भागते हैं मच्छर
punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2018 - 05:43 PM (IST)

मच्छर भगाने का अचूक उपाय : मौसम में बदलाव आते ही घर में मच्छर और खटमल पनपने लगते हैं। इन से छुटकारा पाने के लिए लोग केमिकल युक्त स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। इससे कई बार शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। एेसे में आप घर में कुछ एेसे पौधे लगाकर मच्छरों को दूर भगा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताएंगे, जो घर की खूबसूरती के निखारने के साथ-साथ मच्छरों से छुटकारा भी दिलाते हैं। तो आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में।
1. पिपर मिंट
पिपर मिंट को पौधा घर में लगाने से मच्छर और खटमल से राहत मिलती है। इसके साथ ही घर के वातावरण को भी शुद्ध रखने का काम करता है। पिपरमिंट की खूशबू इतनी असरदार होती है कि मच्छर खुद व खुद उस जगह से दूर भाग जाते हैं।
2. तुलसी
तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र स्थान दिया गया है। इसको घर में लगाने से मच्छर दूर भागते हैं। यदि आपके घर में मच्छर औक खटमल बहुत ज्यादा हो गए हैं, तो तुलसी का एक छोटा सा पौधा अपने घर में लगाएं। एेसा करने से कुछ ही दिनों में सारे मच्छर भाग जाएंगे।
3. लेमन ग्रास
लेमन ग्रास का पौधा 3से 5 फीट लंबा होता है। इसका उपयोग मच्छर मारने के लिए किया जासा है। इस पौधे को घर में लगाने से मच्छर से कोसों दूर रहेगा। इस प्लांट की पैदावार सबसे ज्यादा साउथ एशिया में किया जाता है।
4. वीनस फ्लाईट्रैप
यह पौधा देखने में बहुत ही प्यारा होता है। जब कोई मक्खी या मच्छर इसके आसपास घूमता है, तो यह अपना मुंह खोल कर उसको पकड़ लेता है। घर की डैकोरेशन के लिए यह पौध बेस्ट ऑप्शन है।
5. बटरवॉर्ट
इस पौधों को घर में कहीं पर भी रख सकते हैं। बटरवॉर्ट को बढ़ने के लिए धूप की आवश्यकता नहीं होती है। इसको घर के उस कोने में रखें जहां पर मच्छर ज्यादा हो गए हो। एेसा करने से कुछ ही दिनों में मच्छर घर से दूर भाग जाते हैं।