यह शख्स रातोंरात Blenheim पैलेस से चुरा ले गया था 18 कैरेट सोने का शौचालय

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 - 11:38 AM (IST)

हमारी छोटी से चीज चोरी होने पर हम परेशान हो जाते हैं, पर एक चोर ने तो 18 कैरेट सोने का कमोड ही उड़ा डाला। यह कमोड Blenheim पैलेस से से चोरी किया गया था, इसका नाम 'अमेरिका' रखा गया था। इसकी कीमत 4.8 मिलियन पाउंड लगलग  50 करोड़ रुपये की है।  अब चोर ने अपने आरोप कबूल कर लिए हैं, वह पहले भी कई कीमती समान पर हाथ साफ कर चुका है। 

PunjabKesari
 6 नवंबर को, 2019 में  सोने का कमोड की चोरी का मामला सामने आया था। 14 सितंबर, 2019 को टॉयलेट को  कला प्रदर्शनी के दौरान रखा गया था। ब्लेनहिम पैलेस यूके के पूर्व PM विंस्टन चर्चिल का जन्मस्थान है। चोर ऑक्सफोर्डशायर में स्थित उनके महल में घुसे और फिर लकड़ी से बने फर्श से उखाड़कर कमोड लेकर फरार हो गए। 

PunjabKesari
अब वेलिंगबोरो के 39 वर्षीय जेम्स "जिमी" शीन को ऑक्सफोर्ड क्राउन कोर्ट में चोरी के सामान को संभालने और चोरी की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया है। शीन पहले से ही राष्ट्रीय घुड़दौड़ संग्रहालय से 400,000 पाउंड मूल्य के ट्रैक्टर और ट्रॉफियां सहित कई चोरी के लिए 17 साल की सजा काट रहा है।  चोरी के दौरान कार्यात्मक शौचालय में पानी भर गया था, जिससे बाढ़ आ गई और वुडस्टॉक में 18वीं सदी के महल को नुकसान पहुंचा। इस हाई प्रोफाइल चोरी की खूब चर्चा हुई थी। 

PunjabKesari
इस टॉयलेट को इटली के कलाकार मॉरीजियो कैटेलन द्वारा बनाया गया था। उनकी कला प्रदर्शनी विक्टरी इज नॉट एन ऑप्शन में इस टॉयलेट को लगाया गया था। बता दें कि  गोल्ड टॉयलेट को पहले 2016 में न्यूयॉर्क के गुगेनहेम म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया था।  म्यूजियम ने एक बार इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रपं को भी पेश किया था, जिन्होंने व्हाइट हाउस में आने के बाद गोल्डन कर्टेन्स लगाए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static