आज सोना- चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 12:15 PM (IST)

नारी डेस्क: इस हफ़्ते सोने की कीमतों में 1.65 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिससे लगातार तीसरे हफ़्ते इसमें तेज़ी जारी रही। इसकी मुख्य वजह 'सेफ़ हेवन' (सुरक्षित निवेश) के तौर पर सोने की खरीद, अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना, महंगाई के डर का कम होना और अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष विराम को लेकर बातचीत की शुरुआत होना है। शुक्रवार को MCX पर सोने के जून फ़्यूचर्स में 0.02 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी के मई फ़्यूचर्स में 0.01 फ़ीसदी की मामूली तेज़ी आई। 
 

यह भी पढें: लुधियाना से 132 श्रद्धालु दर्शन के लिए गए थे मथुरा, हादसे ने तबाह कर दिया सब कुछ
 

10 अप्रैल को MCX पर सोने का भाव 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,42,748 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वैश्विक बाजार (COMEX) की बात करें तो आज 11 अप्रैल को सोना गिरावट के साथ 4,771.00 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी में मामूली सुधार है और ये 76.025 डॉलर पर बनी हुई है। ध्यान देने वाली बात है कि युद्ध के वजह से कच्चे तेल की कीमत 50% बढ़ गई है, जिससे महंगाई का दबाव बढ़ गया है।  बाज़ार से जुड़े लोगों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम के बाद डॉलर पर दबाव बढ़ा है, क्योंकि ट्रेडर्स अब अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अपने नज़रिए पर फिर से विचार कर रहे हैं।


अलग- अलग शहरों में सोने के दाम

शहर     24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट
मुंबई     ₹15,236     ₹13,966    ₹11,427
दिल्ली   ₹15,251     ₹13,981    ₹11,442
चेन्नई     ₹15,410     ₹14,126    ₹11,776
कोलकाता ₹15,236  ₹13,966    ₹11,427
बेंगलुरु   ₹15,236     ₹13,966    ₹11,427
पटना      ₹15,464     ₹14,175   ₹11,598
रांची        ₹15,464     ₹14,175   ₹11,598


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static