जूता चुराई की रस्म बना जंग का मैदान: आर्यन खान का वीडियो वायरल, गिरते-गिरते बचे

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 01:34 PM (IST)

नारी डेस्क:  बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज कौन नहीं जनता, बता दे कि  वो एक उबरते इंटरप्रेन्योर और फिल्माकर हैं जिन्होंने  'D'यवोल ' लक्जरी ब्रांड और 'The Bads of Bollywood ' वेब सीरीज से अपनी अलग पहचान बनाई है। इनदिनों उनकी एक वीडियो खूब वायरल हो रही हैं बता दे कि इस वीडियो में आर्यन खान जूता चुराई की रस्म में जूता चुराते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दे कि आर्यन   वीडियो में लड़ते और खीचते हुए जूता छोड़ने से इनकार करते हैं ,  सोशल मीडिया उनका यह क्यूट अंदाज़ में काफी वायरल हो रहा हैं। क्यों उनको हेमशा सीरियस और गुस्से में ही देखा गया हैं।  लेकिन इस वीडियो को देख कर fans उनकी खूब तारीफ कर रहे है।  

 दोस्त की शादी में पहुंचे आर्यन खान

आर्यन खान अपने करीबी दोस्त माहिर मेहता की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। यह शादी रिया नादकर्णी और माहिर मेहता की थी, जहां जूता चुराई की रस्म को खास अंदाज में मनाया गया। शादी में माहौल बेहद मस्ती भरा था और हर कोई इस रस्म का आनंद ले रहा था। वेडिंग के दौरान जूता चुराई की रस्म अचानक मजेदार मुकाबले में बदल गई। वायरल वीडियो में Aryan Khan हाथ में दूल्हे का जूता लेकर इधर-उधर भागते नजर आते हैं। इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोग उनसे जूता छीनने की कोशिश करते हैं और हल्की-फुल्की खींचतान भी देखने को मिलती है। इस पूरे दौरान आर्यन कई बार गिरते-गिरते भी बचे, लेकिन उन्होंने जूता छोड़ने से साफ इनकार कर दिया।

 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उलका क्यूट  वीडियो

यह वीडियो वेडिंग ऑर्गेनाइजर “Zest Events” ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्ट में लिखा गया कि यह जूता चुराई की रस्म नहीं, बल्कि एक मजेदार ‘मिनी वॉर’ बन गई थी। वीडियो में साफ दिखता है कि माहौल पूरी तरह हंसी-मजाक और मस्ती से भरा हुआ था, जहां हर कोई इस अनोखे पल का हिस्सा बनकर एंजॉय कर रहा था।

ये भी पढ़ें:  बेहद दुखद! हरियाणा के फेमस सिंगर का 30 साल की कम उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन

 आर्यन खान का कैजुअल लुक भी चर्चा में

इस मौके पर Aryan Khan जींस, टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट में नजर आए। उनका यह सिंपल और कैजुअल लुक भी फैंस को काफी पसंद आया। शादी के दौरान उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘The Ba*ds of Bollywood’** से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। इस सीरीज में उन्होंने लेखक, निर्देशक और शो रनर की जिम्मेदारी संभाली है।

इस प्रोजेक्ट में कई बड़े सितारे नजर आए और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static